महंगा हुआ हवाई सफर: त्योहार के बाद भी नहीं मिली राहत, शादियों के सीजन में 21 हजार पार पहुंचा टिकट
दीपावली और छठ के बाद भी बरेली से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और नोएडा का हवाई किराया आसमान छू रहा है, जो शादियों के सीजन के कारण दोगुना से भी अधिक बना हुआ है। कई शहरों की उड़ानें पूरी तरह भरी हुई हैं।

एआई इमेज
HighLights
दिल्ली का किराया दोगुणा से भी अधिक, एक दिसंबर को टिकट ही नहीं
जागरण संवाददाता, बरेली। दीपावली और छठ त्योहारों के बाद भी हवाई किराया आसमान छू रहा है। लगभग एक महीने से दिल्ली, नोएडा, बेंगलुरु और नवी मुंबई का किराया दोगुणा से भी अधिक बना हुआ है। सभी जगह की फ्लाइट भी फुल चल रही हैं। दिल्ली की एक दिसंबर की सभी टिकटें बिक गई हैं।
इसकी वजह शादियां का सीजन भी होना माना जा रहा है। अगले 15 दिनों तक का किराया भी काफी अधिक है। हालांकि नवी मुंबई और नोएडा का वापसी का किराया कम भी हो गया है।
दीपावली से एक सप्ताह पूर्व से बरेली आने वाली फ्लाइट में जगह नहीं मिल रही थी, इसकी वजह से किराया काफी अधिक पहुंच गया था। अब लगभग एक महीना होने जा रहा है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
गुरुवार को बेंगलुरु की फ्लाइट में 161 यात्री आए और 173 गए और दिल्ली की फ्लाइट में 77 आए और 68 गए। एक दिन पहले नोएडा की फ्लाइट में 66 यात्री आए और 72 गए और नवी मुंबई की फ्लाइट में 182 यात्री आए और 187 गए। इसी तरह से रोजाना अलग-अलग शहरों की फ्लाइट फुल चल रही हैं। वहीं बरेली से बेंगलुरु का हवाई किराया भी काफी है।
बेंगलुरु-बरेली का हवाई किराया
इंडिगो एयरलाइंस के एप के अनुसार 28 नवंबर को किराया 21,882 रुपये, एक और तीन दिसंबर को 16,212 रुपये, पांच दिसंबर को 19,257 रुपये, आठ दिसंबर को 15,162 रुपये और 10 दिसंबर को 13,797 रुपये और बेंगलुरु से बरेली का 28 नवंबर को 18,703 रुपये, एक दिसंबर को 11,458 रुपये, तीन दिसंबर को 10,670 रुपये, पांच दिसंबर को 14,608 रुपये, आठ दिसंबर को 9,830 रुपये और 10 दिसंबर को 12,193 रुपये है।
बरेली-दिल्ली का किराया
बरेली से दिल्ली का 27 नवंबर को किराया 7,098 रुपये, एक दिसंबर को टिकट नहीं, तीन दिसंबर को 8,491 रुपये, आठ दिसंबर को 10,066 रुपये, 10 दिसंबर को पांच हजार रुपये है। वहीं वापसी में दिल्ली से बरेली का किराया 27 नवंबर को 3,759 रुपये, एक दिसंबर को 11,387 रुपये, तीन दिसंबर को 5,507 रुपये, आठ दिसंबर को 5,192 रुपये और 10 दिसंबर को 6,242 रुपये।
बरेली-नोएडा का किराया
बरेली से नोएडा का 29 नवंबर को किराया 5,763 रुपये, 30 नवंबर को 6,174 रुपये, दो दिसंबर को 3,956 रुपये, चार दिसंबर को 3,740 रुपये, छह दिसंबर को 4,734 रुपये, सात दिसंबर को 3,740 रुपये, नौ दिसंबर को 3,740 रुपये है। वहीं वापसी में 29 व 30 नवंबर का किराया 3,066 रुपये, दो दिसंबर को 3,759 रुपये, चार, छह, सात व नौ दिसंबर को 3,066 रुपये।
बरेली-नवी मुंबई का किराया
बरेली से नवी मुंबई का 27 नवंबर का किराया 18,221 रुपये, 29 नवंबर को 16,961 रुपये, 30 नवंबर और दो दिसंबर को 11,921 रुपये, चार दिसंबर को 16,961 रुपये, छह दिसंबर को 11,921 रुपये, सात दिसंबर को 15,701 रुपये और नौ दिसंबर को 7,721 रुपये है। वहीं वापसी में नवी मुंबई से बरेली का किराया 17,821 रुपये, 29 नवंबर को 14,041 रुपये, दो दिसंबर को 7,583 रुपये, चार व छह दिसंबर को 12,781 रुपये, सात दिसंबर को 7,321 रुपये और नौ दिसंबर को 12,781 रुपये है।
सभी जगह की फ्लाइट फुल चल रही हैं। सीटों की उपलब्धता के आधार पर एयरलाइंस कंपनियां किराया बढ़ाती हैं। किराया सस्ता भी होता है।
- अवधेश अग्रवाल, निदेशक बरेली एयरपोर्ट
यह भी पढ़ें- बरेली: 8 महीने बाद खुली सेटेलाइट नाला हादसे की फाइल, अब नपेंगे नगर निगम के ये 3 बड़े अधिकारी!
यह भी पढ़ें- बरेली में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर पेंच: 5 सीटों पर सपा के संभावित चेहरे तय, पर कांग्रेस ने मांगा 'पंजा'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।