Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली की बेटी आशी की फिल्म लस्ट स्टोरी-2 को फिल्मफेयर अवार्ड में मिले तीन पुरस्कार, मां बोली- अभी तो शुरुआत है...

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 04:05 PM (IST)

    बरेली की जनकपुरी कालोनी निवासी आशी के पिता गुरचरन दुआ और मां बब्बल दुआ ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि अभी तो यह शुरुआत है। आशी को बहुत आगे तक जाना है। बरेली में जन्मी आशी ने कक्षा पांच तक की पढ़ाई सेंट फ्रांसिस स्कूल से की। 12 तक की पढ़ाई नैनीताल जाकर। इसके बाद दिल्ली में इतिहास में ग्रेजुएशन किया।

    Hero Image
    बरेली की बेटी आशी दुआ की चर्चित फिल्म लस्ट स्टोरी-2 को तीन अवार्ड मिले।

    जागरण संवाददाता, बरेली। मुंबई में आयोजित फिल्म फेयर अवार्ड-2023 में बरेली की बेटी आशी दुआ की चर्चित फिल्म लस्ट स्टोरी-2 को तीन अवार्ड मिले। फिल्म निर्माता आशी की फिल्म को यह अवार्ड बेस्ट पिक्चर, बेस्ट स्टोरी और निर्देशन के लिए दिए गए। इससे पहले आशी की इस सीरीज की पहली लस्ट स्टोरी को ऐनी अवार्ड मिल चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली की जनकपुरी कालोनी निवासी आशी के पिता गुरचरन दुआ और मां बब्बल दुआ ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि अभी तो यह शुरुआत है। आशी को बहुत आगे तक जाना है। बरेली में जन्मी आशी ने कक्षा पांच तक की पढ़ाई सेंट फ्रांसिस स्कूल से की। 12 तक की पढ़ाई नैनीताल जाकर। इसके बाद दिल्ली में इतिहास में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद आशी मुंबई पहुंची और सेंटर जेवियर्स इंस्टीट्यूट से मास कम्युनिकेशन से मास्टर डिग्री लेकर फिल्मी दुनिया में काम की तलाश शुरू की।

    काफी संघर्ष के बाद आशी ने वर्ष-2008 में अपनी कंपनी खोलकर बतौर फिल्म निर्माता के तौर खुद को स्थापित किया। वर्ष-2013 में बांबे टाकीज फिल्म का निर्माण कर करियर को आगे बढ़ाया। इसके बाद वंडर गर्ल्स की। बीते दिनों बरेली पहुंची आशी ने अपनी पसंदीदा जगहों में बरेली क्लब बताया।