Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी के दोस्‍त ने मह‍िला से क‍िया रेप, आपत्ति‍जनक वीड‍ियो बनाकर क‍िया ब्‍लैकमेल; केस दर्ज

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 10:03 PM (IST)

    बरेली में एक महिला ने पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार पति के एक्सीडेंट के बाद आरोपी कुनाल ने घर पर आना-जाना बढ़ाया और बाद में दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने महिला के बेटे के साथ मारपीट भी की।

    Hero Image
    मह‍िला ने पति‍ के दोस्‍त पर लगाया दुष्‍कर्म का आरोप।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, बरेली। एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर दुष्कर्म की प्राथमिकी लिखाई है। महिला का आरोप है कि जब उनके पति का एक्सीडेंट हुआ तो आरोपित ने इसका फायदा उठाया और उनके साथ दुष्कर्म किया। मामले में इज्जतनगर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहकर ट्रक चलाते हैं। वहीं पर उनके पति की जान पहचान हल्द्वानी के दुर्गा नगर निवासी कुनाल मोगा से हुई। इसके बाद कुनाल ने बरेली उनके घर आना जाना शुरू कर दिया।

    17 अगस्त को उनके पति को सड़क हादसे में गंभीर चोट लगी। इसके बाद कुनाल का उनके घर पर और भी ज्यादा आना जाना हो गया। वह देखभाल के नाम पर काफी-काफी देर तक घर पर रुकता था। आरोप है कि दिसंबर में पीलीभीत रोड स्थित एक अस्पताल में उनके पति का उपचार शुरू हुआ तो वह शास्त्री नगर में एक किराए के मकान में रहने लगी।

    आरोप है कि एक दिन आरोपित कुनाल मोगा उनके किराए के मकान पर आया और उनके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया और कहा कि वह पुलिस से शिकायत करेगी तो आरोपित ने आपत्तिजनक वीडियो फोटो दिखाकर उन्हें प्रसारित करने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने डर की वजह से किसी से कुछ नहीं कहा।

    जून 2025 में उसने किराए का मकान छोड़ा और दूसरी जगह जाकर रहने लगी। आरोप है कि 11 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे फिर से आरोपित उनके नए किराए वाले स्थान पर आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपित ने उनके बेटे के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली है।

    comedy show banner
    comedy show banner