विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चौबारी मेला 2026: रामगंगा किनारे सजने लगे झूले, नखासा बाजार में 5 लाख तक के घोड़ों की होगी खरीद-फरोख्त

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:38 PM (GMT+05:30)

बरेली में रामगंगा किनारे लगने वाले पारंपरिक चौबारी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं, जो 20 से 28 नवंबर ...और पढ़ें

चौबारी मेले की तैयारीयां हुईं शुरू आने लगे झूले। जागरण

चौबारी मेले की तैयारीयां हुईं शुरू आने लगे झूले। जागरण

HighLights

  1. 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होगा मुख्य स्नान, नखासा बाजार में जुटेंगे खरीदार

जागरण संवाददाता, बरेली। रामगंगा नदी के किनारे लगने वाले पारंपरिक चौबारी मेले की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। मेले में मनोरंजन के लिए झूले पहुंचने लगे हैं, वहीं दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें सजाने की तैयारी शुरू कर दी है। 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले को लेकर मेला स्थल पर चहल-पहल बढ़ने लगी है।

कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को मुख्य स्नान होगा। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचने की उम्मीद है। मेले में अब धीरे-धीरे अस्थायी बाजार का स्वरूप दिखाई देने लगा है।

81996550

बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाने का काम शुरू हो गया है। वहीं घरेलू सामान, खिलौने, खानपान और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी दुकानों के लिए भी दुकानदार जगह तैयार कर रहे हैं।

आने वाले दिनों में मेले में दुकानों और मनोरंजन के साधनों की संख्या बढ़ेगी। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। चौबारी मेले का पशु बाजार (नखासा) इसकी खास पहचान है।

यहां घोड़ों की खरीद-फरोख्त के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से व्यापारी पहुंचते हैं। अलग-अलग नस्लों के घोड़े बिक्री के लिए लाए जाते हैं।

उनकी कीमत नस्ल, बनावट और विशेषताओं के आधार पर तय होती है। बाजार में 10 हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक के घोड़ों की खरीद-फरोख्त होती है।

मेले में धार्मिक आयोजन और व्यापार के साथ लोक संस्कृति की भी विशेष पहचान रही है। प्रशासन ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले में लाखों लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन के स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं। अगले कुछ दिनों में मेला स्थल पर तैयारियां और तेज होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- बरेली का प्रसिद्ध चौबारी मेला 20 नवंबर से: रामगंगा किनारे 5 लाख तक के घोड़ों की लगेगी बोली, 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद

यह भी पढ़ें- बरेली में चौबारी पर बनेगा नया ई-बस अड्डा, 25 नई इलेक्ट्रिक बसों के लिए शासन को भेजी गई DPR

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।