विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में चौबारी पर बनेगा नया ई-बस अड्डा, 25 नई इलेक्ट्रिक बसों के लिए शासन को भेजी गई DPR

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:30 PM (IST)

बरेली में रामगंगा किनारे चौबारी पर नया ई-बस अड्डा बनाने की डीपीआर शासन को भेजी गई है। इससे 25 अतिरिक्त ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. बस अड्डा बन जाने पर ई-बसों के संचालन में होगी आसानी

जागरण संवाददाता, बरेली। रामगंगा किनारे चौबारी पर ई-बस अड्डा बनाने की जगह फाइनल हो जाने के बाद बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने डीपीआर तैयार कराकर शासन को भेज दी है। 2022 में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराया जा रहा है। शासन स्तर से 25 और बसें आवंटित हो चुकी हैं, हालांकि अभी बेड़े में शामिल नहीं हुई हैं।

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से सरकार को आय तो नहीं हो रही, लेकिन इससे आम जन को आवागमन में सहूलियत मिल रही है। 25 बसें पहले से चल रही हैं, 25 बसें और मिल जाने से रूटों की संख्या बढ़ जाएगी, जिससे लोगों को बहुत राहत मिलेगी।

शहर में बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के माध्यम से 2022 से 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कराया था। इस समय तीन रूटों पर बसों का संचालन कराया जा रहा है।

जिनमें झुमका तिराहा से सेटेलाइट, मिनी बाइपास से वाया डेलापीर होते हुए जंक्शन और तीसरा रूट मिनी बाइपास से महादेव पुल होते हुए जंक्शन है। बस का किराया पहले आटो और ई-रिक्शा से अधिक था।

मगर, छह महीने पहले बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज प्रबंधन ने टिकट की दरों में 50 प्रतिशत की कटौती कर आटो और ई-रिक्शा के बराबर कर दिया। ई-बस संचालन में चालक-परिचालक, हाउस कीपर समेत विभिन्न पदों पर 179 अधिकारी-कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।

ई-बसों का संचालन मिनी बाइपास स्थित चार्जिंग स्टेशन से ही किया जाता है, बस अड्डा न होने से परेशानी होती है। सालभर से ई-बस अड्डे के लिए जमीन तलाशी जा रही थी, चौबारी पर प्रशासन ने जमीन उपलब्ध करा दिया है।

बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड प्रबंधन ने ई-बस अड्डे की डीपीआर बनाकर शासन को भेज दिया है। एआरएम ई-बस सेवा मनीषा दीक्षित का कहना है कि ई-बस अड्डा स्थापित कराने की प्रक्रिया चल रही है। डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है, स्वीकृति मिलने पर वहीं से एजेंसी चयनित की जाएगी। इसके बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली का प्रसिद्ध चौबारी मेला 20 नवंबर से: रामगंगा किनारे 5 लाख तक के घोड़ों की लगेगी बोली, 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।