बरेली: आला हजरत दरगाह ने जारी किया रमजान का कैलेंडर, कब से शुरू होंगे रोजे, देखिए सहरी, इफ्तार का वक्त
Ala Hazrat Dargah Ramjan Calender बरेली में दरगाह आला हजरत ने मुकद्दस रमजान का कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसके तहत देश में दो अप्रैल को चांद दिखने की उम्मीद है।रमजान का चांद दिखने के बाद अगले दिन से रोजे शुरू हो जाएंगे।

बरेली, जेएनएन। Ala Hazrat Dargah Ramjan Calender : मुकद्दस रमजान माह की शुरुआत इस बार तीन या चार अप्रैल से होगी। मुल्क भर में दो अप्रैल को रमजान का चांद दिखाई देने की उम्मीद है। रमजान मजहब-ए-इस्लाम का 9वां महीना है, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। दरगाह प्रमुख हजरत मौलाना सुब्हान रजा खान (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने दरगाह से हर साल जारी होने वाला सालाना (वार्षिक) मरकजी रेहान-ए-मिल्लत कलेंडर व रमजान की जंत्री (समयसारिणी) जारी कर दी।
कलेंडर में रमजान में इफ्तार व सहरी का वक्त के अलावा मुसलमानों के साल भर में होने वाले त्योहार व देश भर में होने वाले प्रमुख उर्स की तारीख बताई गयी है। मुफ्ती सलीम नूरी ने बताया कि एहतियात बतौर सहरी के आखिरी वक्त से तीन-चार मिनट पहले सहरी कर ले और इफ्तार के वक्त में दो-तीन मिनट का और इंतेजार कर लें तो बेहतर है। बताया कि सहरी और इफ्तार का वक्त सिर्फ बरेली के लिए है। अन्य जिलों, प्रदेश व देश के लोग अपने वक्त के अनुसार सहरी व इफ्तार करें।
दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि इस साल सबसे छोटा पहला रोजा 14 घंटे का और सबसे बड़ा आखिरी रोजा 14 घंटे 51 मिनट का होगा। पहली सहरी और आखिरी सहरी में 34 मिनट का वही पहले इफ्तार और आखिरी इफ्तार में 17 मिनट का अंतर रहेगा। दूसरी तरफ दरगाह से जारी केलेंडर को दुनिया भर के अकीदतमंदों को डाक व इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भेजा जा रहा है।
जंत्री के अनुसार रोजा अंग्रेजी तारीख सहरी का आखिरी वक्त - इफ्तार का वक्त
1. 03 अप्रैल - सुबह 4:36 बजे - शाम 6:36 बजे
2. 04 अप्रैल - सुबह 4:35 बजे - शाम 6:37 बजे
3. 05 अप्रैल - सुबह 4:33 बजे - शाम 6:37 बजे
4. 06 अप्रैल - सुबह 4:32 बजे - शाम 6:38 बजे
5. 07 अप्रैल - सुबह 4:31 बजे - शाम 6:39 बजे
6. 08 अप्रैल - सुबह 4: 30 बजे - शाम 6:39 बजे
7. 09 अप्रैल - सुबह 4:28 बजे - शाम 6:40 बजे
8. 10 अप्रैल - सुबह 4:26 बजे - शाम 6:40 बजे
9. 11 अप्रैल - सुबह 4:25 बजे - शाम 6:41 बजे
10. 12 अप्रैल - सुबह 4:23 बजे - शाम 6:42 बजे
11. 13 अप्रैल - सुबह 4:22 बजे - शाम 6:43 बजे
12. 14 अप्रैल - सुबह 4:21 बजे - शाम 6:44 बजे
13. 15 अप्रैल - सुबह 4:20 बजे - शाम 6:44 बजे
14. 16 अप्रैल - सुबह 4.19 बजे - शाम 6:44 बजे
15. 17 अप्रैल - सुबह 4:18 बजे - शाम 6:44 बजे
16. 18 अप्रैल - सुबह 4:17 बजे - शाम 6:45 बजे
17. 19 अप्रैल - सुबह 4.16 बजे - शाम 6:46 बजे
18. 20 अप्रैल - सुबह 4:15 बजे - शाम 6:46 बजे
19. 21 अप्रैल - सुबह 4:14 बजे - शाम 6:47 बजे
20. 22 अप्रैल - सुबह 4:12 बजे - शाम 6:47 बजे
21. 23 अप्रैल - सुबह 4:12 बजे - शाम 6:48 बजे
22. 24 अप्रैल - सुबह 4:11 बजे - शाम 6:49 बजे
23. 25 अप्रैल - सुबह 4:10 बजे - शाम 6.49 बजे
24. 26 अप्रैल - सुबह 4:09 बजे - शाम 6:50 बजे
25. 27 अप्रैल - सुबह 4:08 बजे - शाम 6:50 बजे
26. 28 अप्रैल - सुबह 4:07 बजे - शाम 6:50 बजे
27. 29 अप्रैल - सुबह 4:06 बजे - शाम 6:51 बजे
28. 30 अप्रैल - सुबह 4:05 बजे - शाम 6:51 बजे
29. 01 मई - सुबह 4:04 बजे - शाम 6:52 बजे
30. 02 मई - सुबह 4:02 बजे - शाम 6:53 बजे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।