Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bareilly Airport से देखिए बेंगलुरू की फ्लाइट की स्थिति, कब-कब और कहां-कहां जाती है बरेली से फ्लाइटस

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Sat, 04 Jun 2022 04:48 PM (IST)

    Bangalore Flights from Bareilly Airport बरेली एयरपोर्ट से बेंगलुरू का गहरा नाता है।यहां से बेंगलुरु जाने के लिए फ्लाइटस दोपहर को है।जिसके एयरपोर्ट पर लैंड करने का समय दोपहर 12.50 है।करीब एक घंटे रूकने के बाद यह फ्लाइट यहां से बेंगलुरू के लिए वापस टेक ऑफ हो जाती है।

    Hero Image
    Bareilly Airport से देखिए बेंगलुरू की फ्लाइट की स्थिति, कब-कब और कहां-कहां जाती है बरेली से फ्लाइटस

    बरेली, जेएनएन। Bangalore Flights from Bareilly Airport : साल 2021 में बरेली के लोगों को मिली हवाई यात्रा की सौगात के बाद बरेली एयरपोर्ट पर रोजाना बेंगलुरू सहित दिल्ली, मुंबई लिए फ्लाईटस चलती है।एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार बरेली से तीन फ्लाइट जाती है।जो बरेली एयरपोर्ट से दोपहर 12 बजे के बाद चलती।पहली फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट में बेंगलुरू से आती है।वहीं पहली फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए जाती है।इसके बाद बेंगलुरू और तीसरी फ्लाइट मुंबई के लिए जाती है।यह तीनों फ्लाईटस दोपहर 12:50 से 3:30 के बीच टेक ऑफ होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसी रहती है आने-जाने की स्थिति

    पहली फ्लाइट बेंगलुरू से बरेली आती है जो यहां दोपहर 12.50 पर लैंड करती है।

    दूसरी फ्लाइट दिल्ली से आती है जो एयरपोर्ट पर दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर आती है।

    तीसरी और अंतिम फ्लाइट मुंबई से आती है।जिसके एयरपोर्ट आने का समय दोपहर 2:30 बजे है।

    यहां से पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए टेकऑफ होती है।जिसका समय दोपहर 1 बजकर 35 मिनट है।

    दूसरी फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए टेक ऑफ होती है।इसका समय दोपहर दो बजे है।

    तीसरी और आखिरी फ्लाइट बरेली से मुंबई की है जो दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर टेकऑफ होती है।

    कुछ ऐसा है किराया

    बरेली से दिल्ली के लिए किराया 2537 रूपए प्रति व्यक्ति है।

    बरेली से बेंगलुरू के बीच का किराया 10,716 रूपए प्रति व्यक्ति है।

    बरेली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का किराया 9268 रूपए प्रति व्यक्ति है।

    अच्छे एयर ट्रैफिक से शुरू हुई थी मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट

    दरअसल बरेली से बेंगलुरू और मुंबई के लिए अच्छा एयर ट्रैफिक मिलता।जिसको देखते हुए पिछले साल दिवाली पर इन फ्लाइटस को तोहफा लोगों को दिया गया था।जिसके बाद से यह फ्लाइटस रोज चलती है।अच्छे एयर ट्रैफिक को देखते हुए इन फ्लाइटस को सातों दिन चलाने का निर्णय लिया गया था।तबसे यह फ्लाइट लगातार चल रही है।हालांकि शुरू में इन फ्लाइट को प्रायोगिक तौर पर चलाया गया था।

    स्वतंत्रता दिवस पर मिला था तोहफा दस मिनट पहले आई थी फ्लाइट

    साल 2021 में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले बरेली को यह सौगात मिली थी।जिसके बाद बरेली एयरपोर्ट हवाई मार्ग में सिलिकान वैली यानी बेंगलुरु से भी जुड़ गया।बरेली के त्रिशूल एयरबेस के रनवे पर लैंड हुई थी इंडिगो की पहली फ्लाइट।जिससे आए 155 यात्रियों ने शुक्रिया कहा था।यह फ्लाइट 10 मिनट लेट उड़ी थी।

    जाे 10 मिनट पहले पहुंची थी।यह फ्लाइट सुबह 8.52 बजे बेंगलुरु से उड़कर एयरबस 155 यात्रियों को लेकर बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर करीब 11.19 बजे उतरी थी।जहां इंडिगो की टीम ने यात्रियों का स्वागत किया।दोपहर करीब 12.30 बजे बरेली से 121 यात्रियों को लेकर एयरबस ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी।