UP News: बरेली में पकड़ा गया बांग्लादेशी, पहचान छिपाकर बना झोलाछाप
बरेली में फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। राजू उर्फ राज मंडल नामक यह व्यक्ति जो ढाका का निवासी है पहचान छिपाकर साबिर हुसैन बनकर रह रहा था। उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे मकान किराए पर लिया और झोलाछाप डॉक्टर बनकर लोगों का इलाज कर रहा था। पुलिस ने जाँच के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जागरण संवाददाता, बरेली। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। वह पहचाना छिपाकर फतेहगंज पश्चिमी में रह रहा था। किसी को शक न हो इसलिए फर्जी दस्तावेज बनवाकर साबिर हुसैन बना और किराए पर मकान लिया। वहीं पर झोलाछाप बनकर लोगों का उपचार कर रहा था। आरोपित को जेल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि साबिर बांग्लादेशी है। पुलिस ने जब जांच की तो हकीकत सामने आई। पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम राजू उर्फ राज मंडल है। वह बांग्लादेश के ढाका जिले के वतिया थाना क्षेत्र के गांव सुंदर महाल की निवासी है।
आरोपित ने बताया कि उसके माता-पिता बांग्लादेश में ही रहते हैं। वर्ष 2017 में वीजा बनवाकर वह बरेली आया था। वीजा 2018 जून जुलाई के आसपास समाप्त हो गया तो वह वापस चला गया।
कुछ समय बाद दोबारा वीजा बनवाने का प्रयास किया, लेकिन बन नहीं सका। इसके बाद वह चोरी से भारत में घुसा और दिल्ली आ गया। वहां से फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और फिर फतेहगंज पश्चिमी आ गया।
यहां आकर उसने एक मकान किराए पर लिया और डॉक्टर बनकर लोगों का उपचार करने लगा। आरोपित ने अपना नाम भी साबिर रख लिया। उसे जेल भेजा गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।