Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बदायूं में रोडवेज को रोज लग रहा लाखों का चूना, यात्रियों की संख्या में हो रहा इजाफा, नहीं बढ़ रही आय, जानिए वजह

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Fri, 05 Nov 2021 02:50 PM (IST)

    Badaun Roadways News बदायूं में आम आदमी के लिए यात्रा का सबसे सुगम साधन रोडवेज बस हैं। रोडवेज बसों में यात्रा करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है इसके चलते ही रोडवेज की आय में भी साल दर साल बढ़ोत्तरी होती जा रही है।

    Hero Image
    बदायूं में रोडवेज को रोज लग रहा लाखों का चूना, यात्रियों की संख्या में हो रहा इजाफा

    बरेली, जेएनएन। Badaun Roadways News : बदायूं में आम आदमी के लिए यात्रा का सबसे सुगम साधन रोडवेज बस हैं। रोडवेज बसों में यात्रा करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है, इसके चलते ही रोडवेज की आय में भी साल दर साल बढ़ोत्तरी होती जा रही है। शहर के बीचाें बीच बने रोडवेज बस स्टैंड पर प्रतिदिन तीन से चार हजार सवारियां आती जाती हैं। रोडवेज की आय का सबसे बड़ा साधन यही सवारियां हैं। लेकिन यह सभी सवारियां रोडवेज बस से ही सफर नहीं करतीं। इसकी वजह रोडवेज बस स्टेशन के ठीक बगल में संचालित प्राइवेट बस और टैक्सी स्टैंड है। रोडवेज से कम किराया बताकर कई सवारियों को यह प्राइवेट बस संचालक और टैक्सी वाले ले जाते हैं। नुकसान होने के बाद भी रोडवेज के अधिकारियों की ओर से इसे हटाने को लेकर कोई खास प्रयास नहीं किए जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले में रोडवेज के पास कुल बसों की संख्या 169 है, जिनमें अपनी बसों की संख्या 132, जबकि 37 बसें अनुबंधित हैं। इनमें से 21 बसें खटारा स्थिति में हैं, जिनका संचालन बंद चल रहा है। उन्हें वर्कशाप में सही कराने के लिए भेज दिया गया है। इन 169 बसों से रोडवेज ने बीते साल करीब 44 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त किया था। बताते हैं कि रोडवेज की आय इससे भी अधिक हो सकती है, लेकिन इसके लिए पास में ही संचालित प्राइवेट बस और टैक्सी स्टैंड के संचालन पर रोक लगानी होगी। रोडवेज के अधिकारियों की मानें तो उनके द्वारा कई बार प्रयास किए गए लेकिन कुछ नहीं होता। कुछ दिन यहां से प्राइवेट बसें हटने के बाद दोबारा यही आकर संचालन शुरू हो जाता है। इसके चलते रोडवेज के यात्री किराया कम होने के लालच में इन बसों से सफर करने को मजबूर हो जाते हैं।

    जाम की बड़ी वजह

    रोडवेज के सामने दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसकी बड़ी वजह रोडवेज के आसपास खड़े रहने वाले डग्गामार वाहन ही हैं। डग्गामार वाहनों के खड़े होने के बाद सड़क पर जगह नहीं बचती है। इस बीच अगर रोडवेज की बस भी स्टेशन से बाहर निकल आई तो रास्ता और सकरा हो जाता है। इसके चलते यहां दिन भर जाम बना रहता है, जिससे आमजन को दिक्कत, परेशानी का सामना करना पड़ता है। बता दें कि रोडवेज के पास में ही चौकी होने के बाद यह स्थिति है।

    डग्गामार वाहन और प्राइवेट बसें रोडवेज को नुकसान तो पहुंचा ही रहीं हैं। इस स्थिति को देखते हुए डीएम, एसएसपी व एआरटीओ को पत्र लिखकर मदद मांगी थी। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। - लक्ष्मण सिंह, प्रभारी एआरएम