Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं में तमंचे की दम पर भैसों को ले जाने की काेशिश, जागा किसान, पढ़िए आगे क्या हुआ

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Sat, 16 Jul 2022 11:32 AM (IST)

    Badaun News बदायूं में आधी रात के बाद घर में घुसे बदमाश तो किसान जाग गया। जिसके बाद बदमाशों ने उसकी पिटाई करते हुए तमंचे की दम पर भैसों काे पिकअप पर ल ...और पढ़ें

    Hero Image
    बदायूं में तमंचे की दम पर भैसों को ले जाने की काेशिश, जागा किसान, पढ़िए आगे क्या हुआ

    बदायूं, जागरण संवाददाता। Badaun News: बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में सात दिन बाद फिर पशु चोरों ने धाबा बोल दिया। इस बार निशाने पर गांव महोरी का एक किसान बना। बदमाशों ने रात करीब दो बजे धाबा बोला और किसान को तमंचे के बल पर लेकर उसकी दो भैंस ले जाने का प्रयास किया। किसान द्वारा विरोध करने पर उसे जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया। शुक्रवार को वह तहरीर लेकर थाने गया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना क्षेत्र के गांव महोरी में गुरुवार की रात को छह से सात बदमाशों ने किसान चंद्रपाल की पशुशाला में धाबा बोल दिया। वह चंद्रपाल की दो भैंस को पिकअप में लाद रहे थे। इसी दौरान चंद्रपाल की आंख खुल गई और वह बदमाशों से भिड़ गया। इस पर बदमाशों ने तमंचे की बटों से उसे जमकर पीटा।

    इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर भैंस पिकअप में लादकर ले जाने का प्रयास करने लगे। चंद्रपाल ने चीख पुकार की तो परिवार व गांव के अन्य लोग बाहर निकल कर आए। बदमाशों ने खुद को घिरा देखा तो फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वह भैंस छोड़कर फरार हो गए।

    सूचना पर यूपी-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। अगले दिन शुक्रवार को चंद्रपाल तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने पूछताछ के बाद यह कहते हुए टरका दिया कि भैंस बच गई तो किस बात की कार्रवाई। इस पर किसान लौट आया। इधर लगातार हो रही वारदातों से क्षेत्र में किसानों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।

    पशु चोरी के पूर्व में हुए मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया था। अगर फिर कोई वारदात की कोशिश की गई है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। जल्द ही इस गिरोह को पकड़ कर वारदातों का राजफाश किया जाएगा। - ओजस्वी चावला, सीओ बिसौली