विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में पशु तस्करों ने हाईवे पर पीछा कर रहे सिपाही को कुचलकर मार डाला

By Ashish MishraEdited By:
Published: Thu, 27 Sep 2018 01:12 PM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2018 02:20 PM (IST)

सीबीगंज थाने के बार्डर से लेकर फतेहगंज पश्चिमी हाईवे पर वह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पशु तस्करों के ...और पढ़ें

बरेली में पशु तस्करों ने हाईवे पर पीछा कर रहे सिपाही को कुचलकर मार डाला
बरेली में पशु तस्करों ने हाईवे पर पीछा कर रहे सिपाही को कुचलकर मार डाला

बरेली (जेएनएन)। सूबे में योगी सरकार सत्‍ता में आई तो थोड़े दिनों तक पशु तस्करों पर लगाम लगी। मगर अब पशु तस्कर फिर से बेलगाम होने लगे हैं। बरेली में पशु तस्करों ने पीछा करने पर परसाखेड़ा पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही को फतेहगंज पश्चिमी हाईवे पर कुचलकर मार डाला। इसके बाद फरार हो गए। सिपाही की मौत की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में हाईवे पर कई जगह सघन चेकिंग कराई गई लेकिन पशु तस्‍करों का कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद नाराज एसएसपी ने हाईवे के सभी थानेदारों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही 24 घटे के अंदर तस्करों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। उधर, पुलिस टोल प्लाजा के सीसीटीवी से तस्करों की गाड़ी की पहचान में जुटी है।

अमरोहा जिले के थाना नौगवा के डेहरा गाव निवासी संजीव गुर्जर पुत्र हरस्वरूप बरेली में सीबीगंज थाने की परसाखेड़ा चौकी पर तैनात थे। बुधवार रात को उनकी ड्यूटी हाईवे पर थी। वह उपनिरीक्षक विक्रम के साथ में फैक्ट्री एरिया परसाखेड़ा के पास वैगन आर कार से गश्त कर रहे थे। देर रात करीब 3.30 बजे एक वाहन में पशु भरकर ले जाने की सूचना मिली तो उन्होंने हाईवे पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक डीसीएम संदिग्ध हालत में आती दिखाई दी, सिपाही ने चेकिंग के लिए वाहन रोकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा।

सिपाही ने पीछा कर डीसीएम को टोल टैक्स से पहले रोक लिया, जैसे ही सिपाही डीसीएम पर कब्‍जा लेने के लिए चाबी निकालने के लिए कार से उतरा, वैसे ही पशु तस्करों ने अचानक तेजी से यू टर्न ले लिया और सिपाही को कुचलते हुए फरार हो गए। मौके पर मौजूद दारोगा ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई थानों की पुलिस को हाईवे पर नाकाबंदी कर चेकिंग में जुटाया गया। हालांकि, डीसीएम और तस्कर हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

--एसएसपी बोले, वसूली के आरोप गलत
सिपाही व दारोगा वैगनआर कार से डीसीएम का पीछा कर रहे थे। घटना के बाद हाईवे पर अवैध वसूली के चलते सिपाही को कुचलने की चर्चाएं तेज हो गई। इसलिए एसएसपी मुनिराज जी मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त सिपाही व दारोगा जिस वैगनआर कार से पहुंचे थे, वह परसाखेड़ा के इंडस्ट्रियल एरिया के लोगों द्वारा गश्त के लिए मुहैया कराई गई है। वसूली के आरोप गलत है। गाड़ी पर कब्जा लेने के दौरान पशु तस्करों ने अचानक यू टर्न ले लिया। इसके चलते सिपाही की कुचलकर मौत हो गई।