Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में टैक्स बकाया में अम्बे प्लाजा की दुकानें सील

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 11 Nov 2021 06:33 PM (IST)

    रोहली टोला में नगर निगम की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 30 लाख रुपये टैक्स बकाया होने पर अम्बे प्लाजा की दुकानें सील कर दी। व्यापारियों ने नगर आयुक्त के प ...और पढ़ें

    Hero Image
    बरेली में टैक्स बकाया में अम्बे प्लाजा की दुकानें सील

    जागरण संवाददाता, बरेली: रोहली टोला में नगर निगम की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 30 लाख रुपये टैक्स बकाया होने पर अम्बे प्लाजा की दुकानें सील कर दी। व्यापारियों ने नगर आयुक्त के पास जाकर विरोध जताया, लेकिन बिना टैक्स जमा किए सील हटाने से मना कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहली टोला में बने अम्बे प्लाजा में कई दुकानों का टैक्स लंबे समय से बकाया है। टैक्स की कुल बकाया रकम करीब 30 लाख रुपये है। कई बार नोटिस देने का बावजूद बकाया टैक्स जमा नहीं होने पर गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम अम्बा प्लाजा पहुंची। इस दौरान सभी दुकानें बंद थी। जिन-जिन दुकानदारों का टैक्स बकाया था, टीम ने उनपर सील लगा दी। सुबह जब नियत समय पर व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो उनको इसका पता चला।

    50 फीसद रकम जमा करने पर ही खुलेंगी दुकानें

    सीलिंग के विरोध में व्यापारी नगर निगम पहुंचे। नगर आयुक्त की गैरमौजूदगी मे सभी अपर नगर आयुक्त से मिले। अपर नगर आयुक्त ने दुकानदारों से साफ कहा कि 50 फीसद टैक्स जमा करने पर ही दुकानों पर लगी सील हटाई जाएगी।

    व्यापारी बोले-रकम बड़ी, मिले कुछ समय

    उधर अम्बे प्लाजा के दुकानदारों का कहना है कि टैक्स की बकाया रकम आधी भी जमा करें तो भी 15 लाख रुपये तक देने होंगे। इतनी बड़ी रकम देने में कुछ समय लगेगा। ऐसे में दुकानें बंद होने से परेशानी और बढ़ेगी।

    वर्जन..

    लंबे समय से टैक्स बकाएदारों के यहां ही सीलिग की कार्रवाई हो रही है। शहर की व्यवस्था सुचारू रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी।

    - विवेक त्रिपाठी, सहायक नगर आयुक्त