Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bareilly News: सात साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपित मोहम्मद रफीक मुठभेड़ में गिरफ्तार, हालत गंभीर

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 08:24 AM (IST)

    बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी मोहम्मद रफीक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पूछताछ में उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार की और बताया कि उसने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता,  बरेली। सात साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को बारादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है, पूछताछ में उसने स्वीकार लिया कि उसी ने घटना को अंजाम दिया है। सोमवार सुबह आरोपित को जेल भेजा जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार शाम बारादरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बच्ची सात वर्ष की बेटी है। वह हर दिन घर के बाद अन्य बच्चों के साथ खेलती है। शनिवार को भी वह घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पड़ोस के रहने वाले मोहम्मद रफीक के घर चली गई।

    आरोप है कि आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, मगर मां को जानकारी तब हुई जब बच्ची ने घर आकर पूरी कहानी बताई। इसके बाद मां के शिकायती पत्र पर पुलिस ने मूल रूप से बदायूं के सहसवान का निवासी मोहम्मद रफीक के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली। जांच में पता चला कि आरोपित बारादरी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर जरी का काम करता है।

    बारादरी थाना क्षेत्र निवासी एक बच्ची से आरोपित ने खुद के घर में किया था दुष्कर्म

    पुलिस की एक टीम आरोपित की तलाश में जुट गई। रविवार देर रात पुलिस चैकिंग कर रही थी। इसी बीच भरतौल रोड की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपित पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया तो आरोपित के पैर में गोली लगी।

    पुलिस पकड़ने पहुंची तो आरोपित ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

    पूछताछ में उसने अपना नाम रफीक बताया। साथ ही बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात को भी स्वीकारा। उसने बताया कि घटना के दिन उसने कुछ नशा किया था जिसकी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया। अब पुलिस सोमवार को उसे जेल भेजेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner