बरेली के बिशप मंडल में आज से मनाया जाएगा गुरुनानक देव का 552वां प्रकाश पर्व
श्री गुरुनानक देव का 552वां प्रकाश पर्व गुरुवार और शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन गुरुनानक सेवा संगत के सहयोग से हो रहा है। इसमें 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर निश्शुल्क मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। सेवादारों व आने-जाने वाली संगत के लिए खाने-पीने के स्टाल लगाकर सेवा दी जाएगी।

जागरण संवाददाता, बरेली: श्री गुरुनानक देव का 552वां प्रकाश पर्व गुरुवार और शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन गुरुनानक सेवा संगत के सहयोग से हो रहा है। इसमें 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर निश्शुल्क मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। सेवादारों व आने-जाने वाली संगत के लिए खाने-पीने के स्टाल लगाकर सेवा दी जाएगी।
प्रकाश पर्व पर श्री अकाल तख्त साहिब से आए पंच प्यारों ने बीते दिनों शुरू हुए कमेटी के विवाद को समाप्त कराया। इस पर सिख समाज व पदाधिकारियों ने खुशी जताई। प्रकाश पर्व के मौके पर संगत के सहयोग से 18 और 19 नवंबर को बिशप मंडल इंटर कालेज में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सिख समाज सोसाइटी के सतवंत सिंह चड्ढा ने बताया कि पूर्व की दोनों कमेटियों को भंग कर एक कमेटी बना दी गई है। पदाधिकारियों के बीच अब किसी बात को लेकर मतभेद नहीं है। नई कमेटी के सदस्यों ने ही अब कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की है।
18 को अमृतमयी कीर्तन दरबार और 19 को सजेगा दीवान
18 नवंबर को कालेज प्रांगण में शाम छह बजे से रात 10.30 बजे तक अमृतमयी कीर्तन दरबार लगेगा। 19 को सुबह आठ से रात आठ बजे तक दीवान सजेगा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की धार्मिक पुस्तकों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। यह जानकारी बुधवार को गुरु पर्व कमेटी के परमिदर सिंह, मंजीत सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, गुरुमीत सिंह, हरवंत पाल सिंह, कंवलजीत सिध, हरनाम सिंह, अमरजीत सिध, महिदर सिंह, परमजीत सिंह, हरप्रीत सिंह गोलू आदि ने दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।