Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी के फैसले पर नतमस्तक हुए वरिष्ठ कांग्रेसी शिव शंकर

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 05 Feb 2022 12:32 AM (IST)

    कांग्रेस में ही राजनीतिक जन्म हुआ कांग्रेस में रहते हुए ही दम निकले बस यही कामना

    Hero Image
    पार्टी के फैसले पर नतमस्तक हुए वरिष्ठ कांग्रेसी शिव शंकर

    बाराबंकी : दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे वरिष्ठ कांग्रेसी शिव शंकर शुक्ल आखिरकार पार्टी के फैसले पर नतमस्तक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान को भ्रमित कर कुछ लोगों को टिकट दिला दिया गया है। फिर भी पार्टी का फैसला शिरोधार्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ही राजनीतिक जन्म हुआ। कांग्रेस में रहते हुए ही दम निकले। यही कामना है। उन्होंने बताया कि उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जिले में राजकीय कताई मिल के उद्घाटन में आने के समय हुई। जीते जी कांग्रेस छोड़ नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां अवसर वादी लोगों से घिरी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमलेश कुमार ने छोड़ी कांग्रेस : वरिष्ठ कांग्रेस कमलेश कुमार ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि 30 साल से कांग्रेस में कार्य कर रहा हूं। कभी चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया। विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कमान संभाली तो लगा था कि वरिष्ठ कांग्रेसियों को भी सम्मान मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खासकर अनुसूचित जाति के लोगों को कोई सम्मान नहीं मिल रहा।

    झूठे वादे नहीं करती समाजवादी पार्टी : गोप

    बाराबंकी : समाजवादी पार्टी झूठे वादे नहीं करती। हमेशा जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन सपा सरकार में होता रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार फिर बनने वाली है। यह बातें पूर्व मंत्री अरविद सिंह गोप ने दरियाबाद विधान सभा के ग्राम सैय्यद खानपुर में जनसंपर्क के दौरान लोगों से कहीं।

    उन्होंने सपा व भाजपा सरकार के कार्यों की तुलना भी की। कहा कि अब समय सत्ता परिवर्तन का आ गया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल होगी, 22 लाख युवाओं को आइटी सेक्टर से जोड़कर रोजगार दिया जाएगा। गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन 1500 रुपये महीना मिलेगी, 22 लाख युवाओं को लैपटाप वितरण किया जाएगा।