यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पांच माह में सात बड़ी चोरी का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस, इस घटना ने खोल दी सिस्टम की पोल
बाराबंकी के दरियाबाद में चोरियों की बढ़ती घटनाओं से लोग परेशान हैं। पुलिस की सक्रियता के बावजूद पिछले पांच महीनों ...और पढ़ें

HighLights
- दरियाबाद में बढ़ती चोरी की वारदातें |
- पांच महीने में सात बड़ी चोरियां |
- पुलिस जांच में जुटी |
संवाद सूत्र, दरियाबाद (बाराबंकी)। चोरियों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पुलिस सक्रियता के दावे कर रही है, लेकिन घटनाएं पोल खोल रही हैं। पांच माह में सात बड़ी चोरी की वारदातों का राजफाश करना तो दूर सुराग तक पुलिस नहीं लगा सकी है।
दो अक्टूबर को कटरा रोशनलाल निवासी मसीहा के घर में छत के रास्ते चोर घुसे। गृहस्वामी जग गया और उसने रोकने की कोशिश की। मुंह दबाकर सीने पर हमला कर दिया। पुलिस ने दो अज्ञात पर मुकदमा लिखा।
24 सितंबर को दरियाबाद के बरहुआ के अफसर जहां के घर रात में चोरी की वारदात प्रकाश में आई। गृह स्वामिनी ने पीआरवी को सूचना दी। बताया कि 15 हजार नकदी समेत जेवरात चोरी हो गए।
22 सितंबर को रोहिलानगर चौराहे पर सूर्य प्रकाश सोनी के घर में चोरी हुई। चार लाख रुपये की नकदी, दो से ढाई किलो चांदी, 30-40 ग्राम सोने के जेवरात चोर उठा ले गए। 11 अगस्त को विश्रामपुरवा निवासी लक्ष्मी देवी के यहां चोरी हुई।
पति सऊदी में है, बड़ा बेटा मुंबई में काम करता है। दो बच्चों के साथ वह घर में ताला बंद कर मायके गई थी। घर लौटी तो देखा कमरे में रखे जेवरात व 10 हजार रुपये गायब हैं।
11 मई को मथुरानगर में सेंट्रल बैंक के पीछे मुहल्ले में रहने वाले राजकुमार सोनी के यहां चोरी हुई। शादी के लिए रखे 40 हजार नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी हो गए।
चोरी की वारदातों में मुकदमा लिख जांच की जा रही है। अंबरपुरवा, बिगहिया की चोरी का राजफाश कर चोर जेल भेजे गए हैं। मोबाइल चोरी मामले में कार्रवाई हुई है। अन्य वारदातों पर पुलिस काम कर रही है। -मनोज सोनकर, प्रभारी निरीक्षक दरियाबाद कोतवाली।
