Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस जिले में बनेगा रेलवे ओवरब्रिज, केंद्र सरकार ने लगाई मुहर; मैप देख दोनों ओर लगाए गए लाल निशान

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 07:43 PM (IST)

    Kanpur News बाराबंकी के दरियाबाद में अयोध्या-लखनऊ रेलखंड पर उपरिगामी सेतु (ओवरब्रिज) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रयासों से 76 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिली। सेतु निगम ने भूमि का चिह्नांकन कर दिया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यह ओवरब्रिज दरियाबाद और आसपास के लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।

    Hero Image
    रेलवे ओवरब्रिज के लिए सेतु निगम ने भूमि का किया चिह्नांकन

    संवाद सूत्र, दरियाबाद (बाराबंकी)। अयोध्या-लखनऊ रेलखंड के दरियाबाद-भिटरिया मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर उपरिगामी सेतु के निर्माण को दिल्ली से स्वीकृत मिल गई है। सेतु निगम के अधिकारी अभिलेखों के साथ मौके पर पहुंचे। पुल और उसके दोनों ओर सर्विस लेन के लिए भूमि का चिह्नांकन किया गया। निशानदेही करने के साथ ही लाल निशान लगवाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरियाबाद स्टेशन के निकट भिटरिया मार्ग पर स्थित दोहरीकरण रेलवे लाइन के गेट संख्या 156 ए पर करीब 76 करोड़ की लागत से उपरिगामी सेतु के निर्माण की स्वीकृति क्षेत्रीय विधायक व योगी सरकार में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रयासों से हुई है।

    योगी सरकार ने दी 44 करोड़ के बजट की स्वीकृति

    मंत्री के परिश्रम का नतीजा रहा कि योगी सरकार ने उपरिगामी सेतु के लिए 44 करोड़ 65 की स्वीकृति दी। बजट में धनराशि मिलने के बाद से निर्माण का इंतजार लोग कर रहे हैं। यह उपरिगामी सेतु करीब 1029 मीटर लंबा बनेगा।

    दिल्ली रेलवे की अनुमति के इंतजार में निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी, लेकिन अब सारी कवायदें पूर्ण हो चुकी हैं। शनिवार को सेतु निगम के अवर अभियंता मनीष कुमार अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे। उपरिगामी सेतु के निर्माण के लिए निशानदेही के साथ खूंटे लगवाए और लाल निशान लगवाया।

    सेतु निगम के अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि अनुमति मिल चुकी है। मानचित्र के अनुसार भूमि चिह्नांकन किया जा रहा है। पुल दस मीटर चौड़ा होगा। बीच पुल से दोनों ओर सर्विस लेन के लिए दस-दस मीटर भूमि ली जाएगी। निशानदेही कर दी गई है। राजस्व लेखपाल ने भी सेतुनिगम के लगवाए गए निशानों को देखा। बताया गया कि अब कार्य जल्द शुरू हो सकेगा।

    ऐसी चली ओवरब्रिज बनाने की प्रक्रिया

    • अक्टूबर 2020 को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने ओवरब्रिज के लिए सेतु निगम से सर्वे रिपोर्ट मांगी।
    • नवंबर 2022 को सीएम कार्यालय से मिली हरी झंडी।
    • मार्च 2023 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 44 करोड़ रुपये स्वीकृति दी।
    • जून 2023 में उपरिगामी सेतु का डिजाइन तैयार हुआ।
    • नवंबर 2023 में ओवरब्रिज का शिलान्यास किया गया।
    • फरवरी 2024 के बजट में धनराशि मिली।

    इसे भी पढ़ें: यूपी में बड़े बदलाव करने जा रहा परिवहन विभाग, गाड़ी मालिक ध्यान से पढ़ लें RC को लेकर नया आदेश