पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: खड़ी पिकअप से भिड़ी तेज रफ्तार एंबुलेंस, 5 लोगों की मौके पर मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई। लखनऊ से गाजीपुर जा रही एंबुलेंस 53.3वें किलोमीटर पर खड़ी पिकअप से टकरा गई, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई।
-1795232974104_m.webp)
लखनऊ से गाजीपुर जा रही थी एंबुलेंस, हादसे में सभी सवारों ने मौके पर तोड़ा दम। जागरण
HighLights
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ।
एंबुलेंस और खड़ी पिकअप में टक्कर हुई।
हादसे में एंबुलेंस सवार पांच की मौत।
संवाद सूत्र, जागरण, हैदरगढ़ ग्रामीण (बाराबंकी)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई। लखनऊ से गाजीपुर जा रही एंबुलेंस 53.3वें किलोमीटर पर पहले से खड़ी पिकअप में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
112 कंट्रोल रूम को एक राहगीर ने यह भीषण हादसे का नजारा देख कर करीब साढ़े छह बजे सूचना दी। बताया कि एंबुलेंस लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुबेहा के गेरावां गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 53.3वें किलोमीटर पर खड़ी पिकअप वहां में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस सवार जयपुर से एक शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे।
सुबेहा थाना निरीक्षक बेचू सिंह ने बताया कि सभी पांच लोगों को वहां मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसपी विवेक तिवारी सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। हैदरगढ़ कोतवाल अनिल कुमार पांडे ने बताया कि शव की पहचान के बाद उनके परिवारजन को सूचित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- पशुओं की सेहत पर 24 घंटे नजर रखेगा गले में बंधा 'स्मार्ट कॉलर', सीधे डॉक्टर के मोबाइल पर पहुंचेगा अलर्ट
शव की हुई पहचान
हैदरगढ़ कोतवाल अनिल कुमार पांडे ने बताया कि चार शव की पहचान हुई है। जिनमें राजस्थान अलवर पीपल खेर निवासी जय सिंह के पुत्र हरि ओम योगी, पश्चिम बंगाल के कोच बिहार मध्य बाला भूत निवासी अमिनूर हक पुत्र अब्दुल हुसैन, पश्चिम बंगाल के सुकनस पुकानगंज मुलि वाला भूत निवासी रूपिक पुत्र अब्दुल रहमान और राजस्थान जयपुर के जवाहर नगर कच्ची बस्ती निवासी मकबूल खान पुत्र शुमान का पता चल सका है। पांचवें की पहचान वाहन चालक आलम के रूप में हुई है। जिसका पता पश्चिम बंगाल कोच बिहार सुल्तानगंज के उत्तर भला भूत निवासी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।