बाराबंकी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पिछड़ वर्ग के पक्ष में चलाई पार्टी की मुहिम
Pankaj Chaudhary in Barabanki: पंकज चौधरी ने कहा कि अब कश्मीर में पत्थरबाजी नहीं होती। अब वहां लोग पीएम नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के बताए रास्तों पर चल रहे हैं।

बाराबंकी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
HighLights
भाजपा ही पिछड़ों को आगे लाई और केंद्र सरकार में बनाए 27 मंत्री : पंकज चौधरी
कांग्रेस व सपा ने मुसलमानों को किया आगे, छीने पिछड़ों के हक
पटेल जयंती समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना
संवादसूत्र, बाराबंकी । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को जिले के दौरे में सपा-कांग्रेस पर पिछड़े वर्ग का हक मारने और मुसलमानों को आगे करने का गंभीर आरोप लगाया है।
जीआईसी आडिटोरियम में पटेल जयंती एवं प्रतिमा सम्मान समारोह में पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा ही पिछड़ों को आगे लाई है। केंद्र में पिछड़े वर्ग के 27 मंत्री हैं। मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं में 50 प्रतिशत से ज्यादा लाभ पिछड़े वर्ग के युवाओं को मिला है। सभी क्षेत्रों में पिछड़े वर्ग के हितों का ध्यान रखा जा रहा है।
चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल की हमेशा उपेक्षा की। भाजपा ने उनकी सबसे बड़ी प्रतिमा लगवाई। पटेल के अखंड और समर्थ भारत के सपने को पीएम मोदी पूरा कर रहे हैं। किसान के बेटे पटेल के पक्ष में 15 में से 12 राज्यों ने प्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए सहमति दी थी, लेकिन पटेल ने पद नेहरू को दान दिया था।
पंकज चौधरी ने कहा कि अब कश्मीर में पत्थरबाजी नहीं होती। पंकज चौधरी ने कहा कि अब कश्मीर में पत्थरबाजी नहीं होती। अब वहां लोग पीएम नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के बताए रास्तों पर चल रहे हैं। अखिलेश के चौरा-चौरी कांड में पिछड़े बलिदानियों वाले बयान पर कहा, बलिदानियों को जाति-धर्म में नहीं बांटना चाहिए। सपा अध्यक्ष को सहयोगी कांग्रेस से पूछना चाहिए कि अभी तक सम्मान क्यों नहीं दिया।
देश में 75 वर्ष तक एक ही गांधी परिवार छाया रहा। नर्मदा बांध पर कहा, 1961 में नेहरू ने भूमि पूजन किया, फिर भूल गए। 56 वर्ष बाद पीएम मोदी ने शिलान्यास किया। भाजपा शिलान्यास से परिणाम तक की राजनीति करती है। सपा सरकार में 2012 से 2017 तक 815 दंगे हुए। भाजपा सरकार बनते ही दंगाई दफन या दफा हो गए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम आयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मिशन सरदार पटेल के अध्यक्ष जंगबहादुर पटेल ने आभार जताया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शोक संवेदना जताई। उनके साथ सभी ने दो मिनट का मौन भी रखा।