Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार घंटे पहले पौधारोपण का लक्ष्य पूरा

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jul 2022 12:57 AM (IST)

    वन महोत्सव के दूसरे दिन दो बजे ही बंद हो गई विभागीय साइट

    Hero Image
    चार घंटे पहले पौधारोपण का लक्ष्य पूरा

    बाराबंकी : वन महोत्सव के दूसरे दिन चार लाख, 57 हजार, 900 पौधों को रोपित करने का लक्ष्य था। एक दिन पहले लक्ष्य से एक लाख, 59 हजार, 810 पौधे अधिक रोपित किए गए थे और बुधवार को दो बजे तक तीन लाख, 39 हजार, 715 पौधे रोपे गए। इनको मिलाकर दूसरे दिन का लक्ष्य पूरा किया गया। इसके बाद विभागीय साइट बंद हो गई। मुख्य आयोजन रामसनेहीघाट में हुआ, जहां मातृ शक्ति केंद्र स्थापित किया गया है। गुरुवार को भी चार लाख, 57 हजार, 900 पौधे लगाए जाने हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर के एैन्सी स्कूल में एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने यात्री व कर अधिकारी उमाशंकर के साथ पौधा लगाया। विद्यालय की प्रधानाचार्य आरती बाजपेई ने भी पौधे लगाए। एआरटीओ डा. सर्वेश गौतम ने बताया कि वाहन विक्रेताओं के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर 400 पौधे रोपित किए गए।

    रामसनेहीघाट : रामसनेहीघाट वन रेंज के करौंधिया मजरे सनौली में बुधवार को ग्राम समाज की 80 बीघे जमीन पर वन विभाग ने मातृ शक्ति केंद्र की स्थापना करते हुए दस हजार पौधे रोपित किए। यहां पौधारोपण अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने किया। इस दौरान अनुराधा यादव, सुलोचना, नायब तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर व अन्य विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि इस वर्ष 64 लाख से अधिक पौधे रोपे जाने हैं। इनमें केवल रामसनेहीघाट रेंज में चार लाख से अधिक पौधे रोपे जाने हैं। वहीं बनीकोडर उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर राजपुर में प्रधानाध्यापिका सविता ने पौधारोपण किया। वहां राजेंद्र यादव, वर्षा श्रीवास्तव, नरेंद्र भार्गव, राजीव कुमार साहू व अंकित तिवारी भी उपस्थित रहे।

    निदूरा : राजकीय इंटर कालेज निदूरा प्रांगण में प्रधानाचार्य डा. राम सिंह ने छात्रों व शिक्षकों के साथ पौधारोपण किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम को जन अभियान बनाने के लिए हम सबको सामूहिक प्रयास करने होंगे। इस मौके पर योगिदर कौर, रेखा वर्मा, अमित गुप्ता, नीरज कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    भाजपा कार्यकताओं में जोश : अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर दस पौधे का लक्ष्य पूरा करने के लिए भाजपा कार्यकताओं में जोश दिखा। अभियान की सफलता के लिए प्रदेश संगठन मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा लगातार मानीटरिग कर रही हैं। सिद्धौर मंडल के दीनपनाह स्थित बूथ संख्या 398, सिद्धेश्वर मंदिर स्थित बूथ संख्या 413 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 202 पौधे लगाए। इनमें नीम, पाकड़, जामुन, अमरूद, पीपल, बरगद आदि के पौधे शामिल हैं। इस अवसर पर मंडल प्रभारी विजय आनंद बाजपेई, ब्लाक प्रमुख आरती रावत, बृजभान वर्मा, सीता शरण वर्मा, महंत अनिल पूरी, प्रवीण सिंह, राम शंकर दीक्षित आदि मौजूद रहे।

    घंटेवार बढ़ी पौधारोपण की संख्या

    सात बजे - 20,500

    आठ बजे-1,18,382

    नौ बजे-1,23,600

    दस बजे-1,27,550

    11 बजे-2,54,946

    12 बजे-2,71,749

    एक बजे-2,83,714

    दो बजे-3,39,715