विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थूक लगाकर बना रहा था रोटी, Video वायरल होते ही हरकत में आया प्रशासन; कर दी ये बड़ी कार्रवाई

Published: Wed, 23 Oct 2024 12:32 PM (IST)

बाराबंकी के रामनगर थाना अंतर्गत ग्राम सुढ़ियामऊ में सड़क किनारे इरशाद उर्फ इब्राहिम का ढाबा है जिस पर इरशाद तंदूर ...और पढ़ें

तंदूर में रोटी डालने से पहले थूक लगाता इरशाद।- वीड‍ियो ग्रैब
तंदूर में रोटी डालने से पहले थूक लगाता इरशाद।- वीड‍ियो ग्रैब

HighLights

  1. एफएसडीए की टीम ने जब्त की सामग्री
  2. मुकदमा लिखाने की तैयारी

संवाद सूत्र, बाराबंकी। ग्राहकों के लिए ढाबे पर पकाई जा रही रोटियों में थूक लगाने का मामला प्रकाश में आया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने मामले की जांच की और ढाबे को सीज कर दिया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले में विभाग मुकदमा दर्ज करा रहा है।

रामनगर थाना अंतर्गत ग्राम सुढ़ियामऊ में सड़क किनारे इरशाद उर्फ इब्राहिम का ढाबा है, जिस पर इरशाद तंदूर में रोटी डालने से पहले थूक लगाता था। इसकी जानकारी होने पर कुछ लोगों ने चोरी छिपे इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह मामला मंगलवार को जब खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय शैलेंद्र कुमार के संज्ञान में आया तो मौके पर टीम भेजी गई।

खाद्य सामग्री को भी कब्जे में ल‍िया

खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि ढाबे का कोई पंजीकरण नहीं है। संचालक को ढाबा बंद करने की नोटिस दी गई है और विभागीय कर्मचारी की ओर से आरोपित पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मौके पर मिली खाद्य सामग्री को भी कब्जे में लिया गया है।

ढाबा क‍िया गया सीज

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि ढाबा सीज कर दिया गया है। जिस जमीन व दुकान में ढाबा संचालित हो रहा था, उसका भी पता लगाया जा रहा है। आरोपित फतेहपुर के नबीपुर का रहने वाला इरशाद है, जिसको हिरासत में लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

सीएम योगी दे चुके हैं सख्‍त कार्रवाई के न‍िर्देश

बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खान-पान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट या गंदी चीजों की मिलावट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। सीएम योगी ने प्रदेश के सभी होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट और संबंधित प्रतिष्ठानों की गहन जांच, वेर‍िफ‍िशन के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आम जन की स्वास्थ्य-सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नियमों में आवश्यकता अनुसार संशोधन के भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO: खाने में क्यों मिलाती थी पेशाब? नौकरानी ने पूछताछ में कबूला जुर्म, बताई घिनौनी करतूत की वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।