कल-पुर्जों की हुई पूजा, धूमधाम से मनी विश्वकर्मा जयंती
बाराबंकी, भगवान विश्वकर्मा जयंती शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने कलपुर्जों की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। विशाल भंडारा का भी आयोजन हुआ।
लखपेड़ाबाग स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रामचरित मानस पाठ का समापन सुबह हुआ। रामायण समापन के पश्चात विश्वकर्मा भगवान की पूजा विधि विधान से की गई। दो दोपहर में जवाबी कीर्तन का आयोजन हुआ। संचालन कमलेश चंद शर्मा ने किया। विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजा अर्चना में सांसद पीएल पुनिया, एआईसीसी सदस्या संतोष श्रीवास्तव, नीतू अवस्थी, अजय प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, अक्षत गुप्ता, रीता गुप्ता, आलोक कुमार श्रीवास्तव, पवन शर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार, बृजेश दीक्षित, सुशील गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने ओबरी विद्युत उपकेन्द्र पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। पूजा पाठ कार्यक्रम में अधिशाषी अभियंता विद्युत सुनील कुमार, एसडीओ प्रथम कप्तान सिंह, अवर अभियंता रजनीश मिश्रा, वीबी सिंह भदौरिया, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, एसएन पाठक, समर अब्बास, एसएम रिजवी, अनल पाठक सहित कई लोग शामिल रहे। पल्हरी उपकेन्द्र, बड़ेल, धनोखर पर भी पूजा अर्चना की गई। बाराबंकी आटो सेल्स में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूजा अर्चना केके बहुगुणा ने की। पूजन में एमडी उमर, प्रबंधक शब्बीर खां, फैजानुर्रहमान, अफसर सहित कई लोग शामिल रहे। नगर परिषद नवाबगंज परिसर के जलकल विभाग में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भव्य पूजा अर्चना की गई। भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। जलकल अभियंता एनके चौधरी के संयोजकत्व में आयोजित हुई पूजा अर्चना में चेयरमैन हफीज भारती, अधिशाषी अधिकारी मुनेन्द्र सिंह राठौर, लेखाकार सीपी मौर्य, चंद्रशेखर उपाध्याय, सभासद देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू, गोविंद वर्मा मानू, सादिक हुसैन, मो. अरशद, सुशील गुप्ता, संजय जायसवाल, मनोज गुप्ता गोविंदा, असलम अंसारी, ताज बाबा, रामलाल, गंगा, श्रवन शुक्ला, कमल कुमार, कांशीराम वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। जेआर आर्गेनिक्स लिमिटेड के मुख्य द्वार पर कारखाने के कर्मचारियों ने विश्वकर्मा भगवान का पूजन विधि विधान से संपन्न किया गया। पूजन सोमैया आर्गेनिक्स इम्पलाइज यूनियन के महामंत्री राजीव कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ। गायत्री शक्ति पीठ के पंडित गजराज के तत्वावधान में विधिक रूप से पूजा की गई। पूजन में प्रदीप मिश्र, अरविंद नाथ, विनय श्रीवास्तव, विश्वकांत शुक्ला, अब्दुल रहमान, श्यामू, विनोद जायसवाल, गंगा प्रसाद, विनोद कुमार शर्मा, श्रीकांत मिश्रा, विजय कुमार शुक्ला पूजन में शामिल हुए।
इनसेट-ग्रामीण अंचल में भी हुई पूजा अर्चना
बाराबंकी : ग्रामीण अंचल में भी पूजा अर्चना की गई। हैदरगढ़ संवाद सूत्र के अनुसार हैदरगढ़ चीनी मिल, दुग्ध अवशीतन केन्द्र समेत नगर में विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों व पेचरुआ रेलवे क्रासिंग के समीप पालेसर पर सोनू सिंह व शंकर शरण त्रिवेदी की देखरेख में धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। स्थानीय लोक गायकों की ओर से आल्हा तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। हवन के बाद प्रसाद वितरण किया। फतेहपुर संवाद सूत्र के अनुसार क्षेत्र के बसारा के अहिरनपुरवा गांव में रजनीश कुमार के घर के पास विश्वकर्मा की प्रतिमा की श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। देर शाम भजन कीर्तन भी आयोजित हुआ। कस्बे के पचघरा में विश्वकर्मा समुदाय के लोगो ने भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना की। इस मौके पर सावित्री विश्वकर्मा, रामलखन, रामनरेश, राजेश कुमार, कमलेश विश्वकर्मा, गोपाल विश्वकर्मा ने पूजन अर्चन कार्यक्रम में भाग लिया। टिकैतनगर संवाद सूत्र के अनुसार क्षेत्र के कस्बा इचौली, बारिनबाग, न्यामतगंज सहित कई स्थानों पर विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को सजाकर पूजा अर्चना किया प्रसाद वितरण किया गया। कस्बा इचौली में विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विश्वकर्मा पूजा में ग्राम मौजाबाद, दोषीपुर में आयोजित कार्यक्रम में सपा नेता सुरेश यादव ने कहा कि इस देश की साझा संस्कृति ही हमारी विरासत है। सभी धर्म और संप्रदाय के लोग एक दूसरे के मजहब के पर्वो में सम्मिलित होते हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि इस देश में सांप्रदायिक समितियां कभी सफल नहीं हुई है। सुरेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चा पर विफल है। मुलायम सिंह यादव की प्रदेश में सरकार बनने पर जनप्रिय नीतियां लागू होगी, चौतरफा विकास होगा। कार्यक्रम में हनुमान प्रसाद यादव, मुन्ना यादव, राजू बीडीसी, अखिलेश यादव, जसवंत यादव, संजय मुरारी, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रामनगर संवादसूत्र अनुसार बहरामघाट लकड़मंडी में भगवान विश्वकर्मा की धूमधाम से जंयती मनाई गई। गनेशपुर, रानीबाजार, लोहटीजई, गनेशपुर मोड़, मीतपुर झाला होकर विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गई। जगह जगह आरती हुई। गुलाल-अबीर उड़ाते हर्षोल्लास से लकड़मंडी में प्रतिमा स्थापित की गई। कार्यकर्ता रामनरेश रावत, रामदेव विश्वकर्मा, लालता प्रसाद, कल्लू, प्रह्लाद आदि के अनुसार रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रविवार को घाघरा नदी में प्रतिमा विसर्जित होगी। बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर अन्नाव रम, कंक्रीट स्लीपर फैक्ट्री में भी पूजन हुआ।
रामसनेहीघाट संवादसूत्र के अनुसार विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जगह जगह भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। रवि धर्मकांटे पर पूजा के बाद जवाबी बिरहा का आयोजन किया गया। जिसमें बिरहा गायक रामदत्त यादव, खलीका व राजकुमार ने बिरहा गीत से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह मौजूद थे। अतिथि का स्वागत प्रताप यादव ने किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।