Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सशक्त बनें महिलाएं'

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 09 Mar 2022 12:18 AM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किए गए विविध आयोजन रोपे गए पौधे कहीं उड़ी पतंग

    Hero Image
    'आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सशक्त बनें महिलाएं'

    बाराबंकी : जिले में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इरम विद्यालय जहांगीराबाद के खेल मैदान महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई व मैरी काम इलेवन के मध्य मैच खेला गया। मैरी काम इलेवन ने जीत दर्ज की। प्राचार्य डा. मोहम्मद नोमान ने महिला खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। शेप फिटनेस सेंटर सत्यप्रेमीनगर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें संजू, शीतल, अंजली, वंदना, यशी श्रीवास्तव, पूजा अवस्थी और श्रुति शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन किया। 100 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक मनीष कुमार शर्मा ने सभी विजेता खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संतोष सिंह, कशिश, सृष्टि, सपना, मंजू आदि मौजूद रहीं। लक्ष्मणपुरी कालोनी में सभासद छाया पटेल के पिता आरसी पटेल ने निराश्रित वृद्धा 95 वर्षीय सीतादेवी के पांव धुलकर उन्हें सम्मानित किया।

    प्राथमिक विद्यालय सतरिख प्रथम में पर्यावरण प्रहरी के डीके शुक्ल ने शिक्षिका निधि खरे, स्वाती जायसवाल, कल्याणी त्रिवेदी, प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह पटेल ने आम, जामुन, बड़हल आदि के पौधे रोपित किए। भारत सेवा ट्रस्ट की ओर से हरख ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय झलिया पंडरा में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि जीजीआइसी देवा की प्रधानाचार्य डा. सुविद्या वत्स ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'हम बेटियों को कम न समझो, हम बेटियां अंतरिक्ष को घर बना लेंगे' की झांकी रही। विशिष्ट अतिथि मानसी यादव, पूनम यादव शिवनाथ सिंह, रुक्मणि कुशवाहा मौजूद रही। ग्राम पंचायत बड़ागांव में रीड इंडिया की ओर से कार्यक्रम आयेाजित हुआ। मनोरोगी चिकित्सक डा. संदीप बुधवार, डा. प्रीति वर्मा, महिला थानाध्यक्ष शिखा सिंह ने महिलाओं के अधिकारों एवं महिला सुरक्षा पर जागरूक किया। रामसनेहीघाट के सरस्वती शिशु मंदिर रामसनेहीघाट परिसर में ब्लाक स्तरीय नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन बीईओ संजय कुमार शुक्ला के निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि बनीकोडर ब्लाक प्रमुख उर्मिला वर्मा, नायब तहसीलदार रामसनेहीघाट प्रज्ञा द्विवेदी मौजूद रहीं। ग्राम भुड़ेहरी में बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान चाइल्ड लाइन 1098 के द्वारा महिला सशक्तीकरण संगोष्ठी एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सतीशचंद्र शर्मा एवं समाजसेवी जेबीएस इंस्टीट्यूट के प्रबंधक अंगद कुमार सिंह व संस्था के अध्यक्ष व चाइल्ड लाइन के निदेशक रत्नेश कुमार ने महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। निदूरा के ब्लाक संसाधन केंद्र कुर्सी पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत महिला शिक्षिकाओं, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को बीईओ अखिलेश कुमार ने सम्मानित किया।

    पतंग उड़ाकर दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश

    बड़ेल कैंपस में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला शाखा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें शिक्षिकाओं ने पतंगों पर नारी सशक्तीकरण के स्लोगन लिखकर पतंगें उड़ाईं। संदेश दिया गया कि सभी महिलाओं को आगे बढ़कर अपनी समस्याओं को रखना सीखें, जिससे उनकी समस्याएं उचित फोरम पर रखकर सुलझाई जा सके। जिलाध्यक्ष अलका गौतम, रंजना सहाय, प्रीति वर्मा, कोरी चंदा, रागिनी श्रीवास्तव मौजूद रहीं। ब्लाक देवा की अध्यक्ष नीलम लता ने महिलाओं के साथ एक रेस्टारेंट परिसर में केक काटा। फतेहपुर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इसरौली में उपाध्यक्ष लीलावती, किरन रावत, सुनीता वर्मा और हैदरगढ़ में श्रद्धा मणि, मसौली में संगठन मंत्री शिल्पी वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ।