Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीबीएसई 12 वीं में सोहम ने किया टॉप

    प्रतिभा और सिद्धार्थ ने हासिल किया जिले में क्रमश दूसरा और तीसरा स्थान परिवारजन और गुरुजन को अपनी सफलता का श्रेय दे रहे होनहार

    By JagranEdited By: Updated: Tue, 14 Jul 2020 06:06 AM (IST)
    सीबीएसई 12 वीं में सोहम ने किया टॉप

    बाराबंकी : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के मेधावियों ने परचम लहराया है। छात्र सोहम सिंह ने 98.2 फीसद अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि, प्रतिभा सिंह खत्री ने 96.4 फीसद अंक हासिल कर दूसरा व सिद्धार्थ जैन ने 95.4 फीसद अंक हासिल कर तीसरा स्थान जिले में प्राप्त किया है। इंजीनियर, डाक्टर व आइएएस बनना चाहते हैं मेधावी : सिरौलीगौसपुर में अधिवक्ता अंजनी कुमार सिंह के पुत्र सोहम सिंह ने 98.2 फीसद अंक हासिल किए हैं। सैनिक पब्लिक स्कूल के छात्र सोहम अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता व गुरुजन को देते हैं। वह साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। वे कहते हैं कि उन्होंने नित्य 15 घंटे तक पढ़ाई की। उनके बड़े भाई विवेक सिंह बीटेक कर रहे हैं बड़ी बहन लक्ष्मी सिंह बीएससी कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय विद्यालय की छात्रा प्रतिभा खत्री ने 96.4 फीसद अंक हासिल किया है। जिला न्यायालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत भूपाल सिंह खत्री की होनहार पुत्री जज बनने की तमन्ना रखती है। प्रतिभा की मां वीना गृहणी है। इसी विद्यालय के छात्र सिद्धार्थ जैन ने 95.4 फीसद अंक हासिल किया है। सिद्धार्थ के पिता सुबोध कपड़े का बिजनेस करते हैं। चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। सेंट एंथोनी कॉलेज की छात्रा सौम्या गुप्ता ने 95.2 फीसद अंक हासिल कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। वहीं इसी कॉलेज की होनहार छात्रा जागृति सिंह व व रामसनेहीघाट क्षेत्र के आकांक्षा चिल्ड्रेन एकेडमी जया शुक्ला ने संयुक्त रूप से 95 फीसद अंक हासिल कर जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। जागृति का सपना आइएएस बनकर देश सेवा करना हैे। जागृति के पिता अरुण कुमार सिंह बिजनेस व मां वीना सिंह गृहणी हैं। दूसरी ओर जया के बाबा विनय कृष्ण शुक्ल व पिता अखिलेश शुक्ल की ओर से दी गई प्रारंभिक शिक्षा चिकित्सक बनना चाहती हैं।

    सेंट एंथोनी स्कूल की छात्रा जोहा मेराज व जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा ने संयुक्त रूप से 94.80 फीसद छठा स्थान प्राप्त किया है। जवाहर नवोदय के छात्र रितिक कुमार गुप्ता व सेंट्रल एकेडमी के छात्र अक्षय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से 94.60 फीसद अंक हासिल कर जिले में सातवां स्थान संयुक्त रूप से प्राप्त किया है।

    सेंट एंथोनी स्कूल की छात्रा श्रेया जायसवाल ने 94.40 फीसद अंक हासिल कर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं इसी कॉलेज की अंशिका संजय वर्मा ने 94.20 फीसद अंक हासिल कर ने नवां स्थान प्राप्त किया है। सेंट्रल एकेडमी के छात्र अमन यादव ने 94.2 फीसद अंक हासिल कर जिले में 10 वां स्थान प्राप्त किया है।