विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Crime: ब्‍वॉयफ्रेंड ने पार की दरिंदगी की हद, पहले खुद किया गर्लफ्रेंड से दुष्‍कर्म; फ‍िर दोस्‍तों को सौंपा

Published: Sun, 23 Feb 2025 04:38 PM (IST)

UP Crime बाराबंकी में एक युवती के साथ 8 महीने तक सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने ...और पढ़ें

UP Crime: युवती को हरियाणा में बंधक बनाकर करता रहा पांच महीने तक दुष्कर्म. Jagran Graphics
UP Crime: युवती को हरियाणा में बंधक बनाकर करता रहा पांच महीने तक दुष्कर्म. Jagran Graphics

HighLights

  1. आठ महीने के बाद पुलिस चौकी पहुंची थी युवती, बताई आपबीती
  2. युवती को हरियाणा में बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म

संसू, जागरण सूरतगंज (बाराबंकी)। UP Crime: आठ माह तक एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कई बातें पुलिस के सामने आई हैं। युवती ने बताया कि उसे तीन महीने बाराबंकी में और पांच माह हरियाणा में रखा। यहां कमरे में बंधक बनाकर उसके संग दुष्कर्म होता रहा। दरिंदगी के पीछे उसके प्रेमी व दोस्त थे।

मोहम्मदपुर खाला थाना के एक गांव की युवती ने क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनौजिया को तीन दिन पहले तहरीर दी थी। सीओ ने मोहम्मदपुर खाला थाना में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें- CAG रिपोर्ट से सामने आई उत्‍तराखंड कर्मकार कल्याण बोर्ड की धांधली, बिना मंजूरी खर्च कर डाले 607.09 करोड़

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि युवती को आठ माह सरयू नदी के किनारे अपहरण कर लिया गया था। यह अपहरण पंडितपुरवा बबुरी निवासी दिनेश और उसके साथी सीतापुर के रामपुर मथुरा थाने के खुशहाल पुरवा निवासी दिलीप कुमार ने किया था।

कई दिनों तक एसडीआरएफ ने नदी में की छानबीन

खोजबीन के दौरान नदी के किनारे लोटा और चप्पल मिली, जिससे युवती के डूबने की आशंका पर एसडीआरएफ ने कई दिनों तक नदी में छानबीन की, लेकिन कुछ नहीं पता चला था।

हकीकत तब पता चली जब 14 फरवरी की शाम युवती लालपुर करौता चौकी पहुंची। उसके बाद युवती ने संपूर्ण घटना से अवगत कराया। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए, तब पता चला कि आरोपित तीन महीन तक उसे फतेहपुर और रामनगर में रखे रहे। दिनेश और दिलीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में 188 हेक्टेयर वनों पर चला दी गई जेसीबी, CAG Report से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

चार युवकों ने की दरिंदगी

उसके बाद तीसरे साथी धनोलिया थाना रामपुर मथुरा, सीतापुर के कुलदीप ने तीन महीने तक उसे लगातार दुष्कर्म किया। उसके बाद परमगोड़ा गांव थाना रामपुर मथुरा सीतापुर निवासी चौथा साथी उमेश उसे हरियाणा सोनीपत लेकर चला गया। जहां उसके साथ दरिंदगी हुई। किसी तरह उमेश से पीछा छुड़ाकर वह भागकर पुलिस चौकी पहुंची।

थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि उस युवती ने चार आरोपियों के विरुद्ध बयान दर्ज कराए हैं। युवती ने बताया है कि संपूर्ण घटना का मुख्य आरोपी दिनेश है। युवती ने बयान में बताया है कि पहले दिनेश ने प्रेम जाल में फंसाया। बाद में दुष्कर्म घटना को अंजाम दिया है। दिलीप व दिनेश को जेल भेजा जा चुका है, दो अन्य आरोपित की तलाश जारी है।