Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    70 डिग्री सेंटीग्रेड पर मर जाते हैं बर्ड फ्लू के वायरस

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 12 Jan 2021 12:00 AM (IST)

    कौवे की लगातार मौत से बर्डफ्लू की दहशत हैं। इसको लेकर लोगों ने मुर्गी और अंडे के सेवन बंद कर दिया है।

    Hero Image
    70 डिग्री सेंटीग्रेड पर मर जाते हैं बर्ड फ्लू के वायरस

    बाराबंकी : कौवे की लगातार मौत से बर्डफ्लू की दहशत हैं। इसको लेकर लोगों ने मुर्गी और अंडे के सेवन बंद कर दिया है। पशु चिकित्सा विशेषज्ञ ने स्पष्ट किया है कि अंडा उबालकर और मुर्गी का मांस पकाकर खाने से वायरस मर जाते हैं। ऐसी स्थिति में बर्ड फ्लू के बढ़ने के बिल्कुल भी चांस नहीं रहते हैं। हां, यह जरूर है कि अंडा हॉफ फ्राई खाने से संक्रमण शरीर के अंदर जा सकते हैं। बर्ड फ्लू छूने से नहीं फैलता है। पशुपालन विभाग ने अंडा हॉफ फ्राई व्यंजन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिरौलीगौसपुर, हैदरगढ़ में कौवे की मौतों से बर्ड फ्लू की दहशत है। ऐसे में लोगों ने पोल्ट्री से संबंधित मांस और अंडे का सेवन करना बंद कर दिया है। अंडा बंद करने से प्रतिदिन लगभग छह लाख अंडों की खपत बंद हो गई है। वहीं मुर्गियों के न बिकने से भी लोगों का रोजगार बंद हो चुका है। सैकड़ों लोगों की दुकानें सन्नाटे में गुजर रही हैं। कोई अंडा खरीद रहा है और न ही कोई मुर्गी का मांस। शहर के अंडा विक्रेता मो. रहमान, अनवर, मो. हनीफ ने बताया कि एक-दो लोग ही अंडा या मांस खरीदने आते हैं। पोल्ट्री मालिक मो. शफीक ने बताया कि उनके प्रक्षेत्र में प्रतिदिन पांच हजार अंडा होता है, लेकिन अब सिर्फ एक हजार की अंडा बिक पाता है। रोजगार पूरी तरह से बंद है। ----------

    जिम्मेदार बोले- मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मार्कंडेय ने बताया कि बर्ड फ्लू का वायरस 70 डिग्री सेंटीग्रेड पर ही मर जाता है। जबकि, मुर्गी का मीट व अंडा 150 डिग्री से ऊपर पर पकता है। ऐसे में वायरस होने की कोई संभावना नहीं रह जाती है। अंडा का एक और व्यंजन हॉफ फ्राई होता है, यह 70 डिग्री सेंटीग्रेड पर नहीं बनाया जाता है। इसमें कुछ भाग कच्चा भी रह जाता है, ऐसे में इसके सेवन पर रोक लगाया गया है। लगातार टास्क फोर्स मुर्गी फार्मों का भ्रमण कर रही है। पोल्ट्री में काम करने वाले और मालिकों को जागरूक किया जा रहा है।

    फैक्ट फाइल मुर्गी फार्म-30

    अंडा उत्पादन प्रति माह-दो करोड़

    प्रतिदिन अंडा उत्पादन-छह लाख

    comedy show banner
    comedy show banner