विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी में करवाचौथ पर सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु, जेल में भी मनाया गया त्योहार

Published: Thu, 29 Oct 2026 09:55 PM (IST)

बाराबंकी में पत्नियों ने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा, चंद्रदेव की पूजा कर व्रत का पारण किया।

चलनी में अपने पति का चेहरा देखकर सुहागिन महिलाओं ने व्रत का पारण किया

चलनी में अपने पति का चेहरा देखकर सुहागिन महिलाओं ने व्रत का पारण किया

HighLights

  1. पत्नियों ने पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ व्रत रखा।

  2. चंद्रदेव के दर्शन कर चलनी से पति का चेहरा देखा।

  3. बाराबंकी जेल में 39 महिला कैदियों ने भी व्रत रखा।

संवादसूत्र, जागरण बाराबंकी। पति की दीर्घायु के लिए पत्नियों ने गुरुवार को करवाचौथ का व्रत रखा। चंद्रदेव के दर्शन व पूजन कर अटल सुहाग की कामना की। चलनी में अपने पति का चेहरा देखकर सुहागिन महिलाओं ने व्रत का पारण किया।

करवाचौथ की तैयारियों के चलते कई दिनों से बाजारों में रौनक थी। दिन में लोग पत्नियों को उपहार देने के लिए जेवर, साड़ी सहित अन्य वस्तुएं खरीदते देखे गए। हाथों में मेहंदी रचाने के साथ ही सजने संवरने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं ब्यूटी पार्लर गईं।

यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर कानपुर के बाजारों में उमड़ी भीड़, पूजन सामग्री की हुई जमकर खरीदारी

जिला कारागार में भी 39 महिला कैदियों ने करवाचौथ का व्रत रखा, जिसमें से 21 ऐसी महिला कैदी थीं, जिनके पति भी कारागार में बंद थे। महिला कैदियों ने पति का चलनी से दीदार कर पर्व मनाया।

यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में करवाचौथ पर सुहागिनों ने चंद्रमा को दिया अर्घ्य, पति के हाथों पानी पीकर खोला व्रत

जेल अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि चूरा, गट्टा, मिठाई व अन्य पूजन सामग्री व्रत रखने वाली महिलाओं को उपलब्ध कराई गई थी। करवाचौथ की प्रचलित लोक कथाएं महिलाओं ने एक-दूसरे काे सुनाईं।

यह भी पढ़ें- इटावा में करवाचौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, चांद के दर्शन कर पति की लंबी उम्र मांगी