हत्या की आशंका पर मजिस्ट्रेट ने अचानक खोदवाई कब्र, युवक का शव निकालकर भेजा गया पोस्टमार्टम
बाराबंकी में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रियांशु वर्मा का शव कब्र से निकाला गया। पिता महेंद्र वर्मा ने बेटे की ...और पढ़ें
-1772974782803_m.webp)
हत्या की आशंका पर मजिस्ट्रेट ने अचानक खोदवाई कब्र।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, सूरतगंज (बाराबंकी)। मजिस्ट्रेट और पुलिस की उपस्थिति में कब्र को खोदकर प्रियांशु का शव निकाला गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए जिलाधिकारी से पोस्टमार्टम की अनुमति मांग थी।
मोहम्मदपुर खाला के ऐनुद्दीनपुर (अंदीपुर) निवासी होमगार्ड महेंद्र वर्मा ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र दिया था कि उसका इकलौता पुत्र प्रियांशु वर्मा प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी करता था। होली में वह तीन मार्च देर शाम घर आ रहा था, तभी उनको सूचना मिली कि फतेहपुर के दशरथपुर के पास हुए हादसे में प्रियांशु घायल हो गया है।
निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। होली के दिन चार मार्च को बिना पोस्टमार्टम के परिवारजन ने अंतिम संस्कार करते हुए शव को दफना दिया था। परिवारजन के अनुसार बाद में मिली जानकारी से पता चला कि सिर पर चोट के निशान थे और प्रियांशु की हत्या की आशंका जताई गई।
डीएम के आदेश पर रविवार के दोपहर को तहसीलदार रामनगर विपुल सिंह व थाना प्रभारी फतेहपुर अमित सिंह और मोहम्मदपुर खाला थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा की उपस्थिति में कब्र को खोदवाकर शव बाहर निकाला गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
तहसीलदार ने बताया कि महेंद्र वर्मा ने बेटे प्रियांशु वर्मा की हत्या की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मौत की सही वजह रिपोर्ट से ज्ञात होगी।
यह भी पढ़ें- 400 मवेशियों संग खादर में आ धमके थे वन गुर्जर... वन विभाग की टीम ने 16 किमी तक खदेड़ा, कार्रवाई की दी चेतावनी
यह भी पढ़ें- जौनपुर में मछली को चारा डालते समय पोखरे में डूबने से किशोर की मौत
