जौनपुर में मछली को चारा डालते समय पोखरे में डूबने से किशोर की मौत
जौनपुर के जफराबाद स्थित अहमदपुर गांव में मछली पालन के लिए खोदे गए तालाब में डूबने से 14 वर्षीय किशोर ...और पढ़ें

जौनपुर में मछली तालाब में किशोर की मौत, मालिकों पर गंभीर आरोप।
HighLights
जौनपुर में मछली तालाब में डूबकर किशोर की मौत।
तालाब मालिकों पर जबरन चारा डलवाने का आरोप।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर गांव में रविवार की दोपहर मछली पालन को बस्ती के बीच खोदे गए पोखरे में डूबने से किशोर की मौत हो गई। मृत किशोर के स्वजन ने पोखरा मालिकों के विरुद्ध तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
गांव के सतीश गौतम ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनके गांव के ही रिंकू सिंह व कृपा शंकर ने उनके घर के पास रास्ते को खोदकर 20 फीट गहरा गड्ढा खोदकर पोखरा बनवाकर मछली पालन किया है। इसका विरोध करते हुए बस्ती के लोगों ने राजस्व विभाग में प्रार्थनापत्र दिया था।
दोपहर लगभग 12 बजे उनके भाई प्रवीण कुमार का 14 वर्षीय पुत्र समीर उर्फ यश गौतम कुछ लड़कों के साथ पोखरा के पास खेल रहा था। उसी समय रिंकू सिंह व कृपा शंकर ने यश गौतम को बुलाया और उससे जबरन पोखरा में मछलियों को चारा डलवाने लगे। पोखरा में गिर जाने से यश डूबने लगा तो दोनों भाग गए। साथी लड़कों के शोर मचाने पर जुटे गांव के लोगों की सहायता से यश को निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
