विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी में पति ने की पत्नी की हत्या, ससुर को बताकर हुआ फरार

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:56 AM (IST)

बाराबंकी में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर ससुर को फोन पर सूचना दी और फिर घर बंद ...और पढ़ें

मौके पर जुटी पुलिस। जागरण

मौके पर जुटी पुलिस। जागरण

HighLights

  1. पति ने पत्नी की हत्या कर ससुर को बताया।

  2. आरोपी पति घर बंद कर मौके से फरार।

  3. पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, जागरण बाराबंकी। पत्नी की हत्या कर ससुर को फोन पर सूचना देने के बाद पति घर बंद कर भाग गया। सूचना मिलने के करीब सात घंटे बाद पहुंचे पिता ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद घर का दरवाजा खुलवाया। कमरे में सीमा वर्मा का शव मिला।

कोतवाली नगर के रसूलपुर निवासी सीमा की शादी करीब 10 साल पहले संदीप से हुई थी। संदीप आटो चलवाया है और लखनऊ किसी डाक्टर की गाड़ी भी चलता है। दोनों की आठ साल की बेटी सिद्धि कक्षा दो की छात्रा है।

सीमा के पिता धर्मेश के मुताबिक, संदीप ने फोन कर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह घर बंद कर भाग गया। पिता के मौके पर पहुंचने पर घर बंद मिला। सभासद के पति बृजेश ने पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटना की जानकारी पर एसपी विवेक तिवारी और सीओ सिटी आफताब आलम भी पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतका के पिता समेत स्वजन के बयान दर्ज किए।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी: देवा मेले की कुश्ती में रोमांचक दांव-पेंच, अयोध्या के पहलवान ने हसनैन को दी पटखनी

दादी के पास रहती थी बेटी

आठ वर्षीय सिद्धि अधिकतर समय पड़ोस में रहने वाली अपनी दादी सुनीता के पास रहती थी। सुनीता ने बताया कि पोती अक्सर उनके पास ही रहती थी। सीमा और संदीप दोनों काम के सिलसिले में लखनऊ आते-जाते थे। मां की मौत और पिता के घर से गायब होने के बाद बच्ची की देखभाल को लेकर स्वजन चिंतित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी में सांड के हमले में युवक के गले से आर-पार हुआ सींग, इलाज के दौरान मौत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।