बाराबंकी: देवा मेले की कुश्ती में रोमांचक दांव-पेंच, अयोध्या के पहलवान ने हसनैन को दी पटखनी
देवा मेले के दूसरे दिन पहलवानों ने अखाड़े में रोमांचक दांव-पेंच दिखाए, जिसमें कई नामी पहलवानों ने जीत हासिल की।
-1793726805755_m.webp)
पहलवानों की कुश्ती ने दर्शकों को रोमांचित किया।
संवाद सूत्र, देवा (बाराबंकी)। देवा मेले के खिताबी दंगल के दूसरे दिन मंगलवार को अखाड़े में नामी पहलवानों के दांव-पेंच दिखाए। पहलवानों की कुश्ती ने दर्शकों को रोमांचित किया। अयोध्या के बजरंगी पहलवान ने देवा के हसनैन को पटखनी दी, तो सीतापुर के शौकीन को गोंडा के गुलशन ने हराया।
जालौन के घनश्याम को फतेहगढ़ के संजय ने चित किया, जबकि अयोध्या के शिवम ने बनारस के आयुष को चारों खाने चित कर तालियां बटोरीं। गाजीपुर के रामानंद और बहराइच के अमरेश के बीच रोमांचक भिड़ंत में रामानंद विजयी रहे।
बागपत के विकेश ने कन्नौज के दीपू को हराया, अयोध्या के राहुल दास ने राजस्थान के शैतान सिंह को पछाड़ा और कड़े मुकाबले में गोंडा के गोलू ने काला चीता को मात दी। आयोजक चौधरी अशीरुद्दीन अशरफ ने बताया, फाइनल बुधवार को होगा, जिसमें विदेशी पहलवान आकर्षण होंगे।
बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
बैडमिंटन फाइनल में अंडर-11 बालिका में अविका वर्मा प्रथम, कनिका यादव द्वितीय, अंडर-13 में जयपुरिया की अनुद्वित्या समर प्रथम और आविश खान द्वितीय, अंडर-17 में कृतिका राज प्रथम रहीं। बालक वर्ग अंडर-11 में आयुष्मान प्रथम, तनु सैनी द्वितीय, अंडर-13 में शौर्य राज विजेता, रुद्र प्रताप उपविजेता और अंडर-17 में यश पांडेय प्रथम, हुसैन द्वितीय रहे।
कबड्डी में लखनऊ बालिका टीम जीती
राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी का खिताब भारत स्पोर्ट्स एकेडमी लखनऊ ने जीता। फाइनल में भारत स्पोर्ट्स ने चौक स्टेडियम लखनऊ को 14 अंकों से हराया। सेमीफाइनल में भारत स्पोर्ट्स ने वारसी इंटर कालेज देवा को 24 अंक और चौक स्टेडियम ने जीजीआईसी बाराबंकी को नौ अंक से हराया था। इस दौरान रियाज अहमद, चंदन अस्थाना, तौहीद खान मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।