बाराबंकी में सांड के हमले में युवक के गले से आर-पार हुआ सींग, इलाज के दौरान मौत
बाराबंकी में एक बाइक सवार युवक पर सांड ने हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन में सींग आर-पार हो गई। ...और पढ़ें

अरुण कुमार, फाइल फोटो
HighLights
बाइक सवार युवक पर सांड ने किया हमला।
सांड की सींग गले में आर-पार हो गई।
गंभीर घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। बाइक सवार एक युवक पर एक सांड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में सांड का सींग युवक के गले से आरपार हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक खून से लतपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। सांड को किसी तरह भगाकर ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार दौरान उसने दम तोड़ दिया।
दरियाबाद के नरगौरा निवासी अरुण कुमार मंगलवार को बाइक से घर लौट रहा था। इटौरा गांव से गुजरते समय रास्ते में एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सांड पर किसी ने नुकीले हथियार से हमला किया था और घायल सांड को कुछ लोग उसे खदेड़ रहे थे। वह घायलवस्था में सड़क किनारे तड़प रहा था।
इसी दौरान बाइक सवार अरुण निकला और सांड ने उस पर हमला कर दिया। सांड़ की सींग युवक के गले में घुस गई और युवक को उठाकर पटक दिया। जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। पेट में भी जख्म हुआ।
लोगों की भीड़ ने सांड को भगाया और युवक को सीएचसी मथुरानगर अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के पहले अधिक खून निकल जाने से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने के थोड़ी देर में ही युवक की मौत हो गई। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में मौत की सूचना मिली है।