अखिलेश यादव पहुंचे बाराबंकी, अरविंद सिंह गोप के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह को दी श्रद्धांजलि
Barabanki News पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार को बाराबंकी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह को श्रद्धांजलि देने बाराबंकी पहुंचे। शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां करीब आधा घंटे तक रुके।

बाराबंकी, संवाद सूत्र। संवादसूत्र। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार करीब 12 बजे सिविल लाइन स्थित पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के आवास पहुंचे। उन्होंने गोप के बड़े भाई अशोक सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही, शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। अखिलेश यादव करीब आधे घंटे यहां रुके। अरविंद कुमार सिंह गोप के बड़े भाई अशोक कुमार सिंह का मंगलवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वह 59 वर्ष के थे। अशोक सिंह वर्ष 2015 में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे।
बाराबंकी के सिविल लाइन स्थित आवास पर रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जब तक उन्हें परिवारजन अस्पताल ले जाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अपने सरल स्वभाव के कारण विपक्षी पार्टियों के नेताओं से भी उनके अच्छे संबंध थे। वह वर्तमान में सुबेहा के नरौली में एसबीएस इंटर कालेज संचालित कर रहे थे। इनके एक बेटा हर्षित सिंह और एक बेटी सौम्या सिंह हैं।
बेटी का विवाह हो चुका है। अशोक सिंह के शव का अंतिम संस्कार बुधवार को साढ़े 12 बजे कमरियाबाग स्थित श्मशान घाट पर किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा, सांसद उपेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी, विधायक फरीद महफूज किदवाई, गौरव रावत, धर्मराज यादव, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, राममगन रावत, पीपी अग्निहोत्री, मोहित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
शोकसभा आयोजित : अशोक सिंह के निधन पर कस्बा में शोकसभा हुई। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी हरीराम सिंह यादव, सेवानिवृत्त सैनिक रमेशचंद्र यादव, सभासद मो. अय्यूब कुरेशी, पप्पू सिद्दीकी, वेदप्रकाश बाजपेई मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।