Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'राष्ट्र निर्माण में अमूल्य समय दें अधिवक्ता'

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 21 Feb 2022 01:09 AM (IST)

    संकट के समय अधिवक्ताओं ने की मदद देश की एकता के लिए करें कार्य

    Hero Image
    'राष्ट्र निर्माण में अमूल्य समय दें अधिवक्ता'

    बाराबंकी : अधिवक्ता समाज राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य समय दें, जिससे भारत की एकता और अखंडता कायम रहे। भारत पर जब-जब संकट आया है निरीह एवं पीड़ित के साथ अधिवक्ता समाज खड़ा रहा है। यह बातें अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री शीतल गौड़ ने रविवार को जिला बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। जिला बार के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा के अधिवक्ता समाज सदैव राष्ट्र हित में काम करता रहा है। इससे पहले उनका भव्य स्वागत किया गया। संचालन अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला ने किया। शासकीय अधिवक्ता सुनील मौर्य, लव त्रिपाठी, वरुण मिश्रा, विवेकानंद सिंह, राम औतार प्रजापति, अजय कुमार सिंह, देव शरण अवस्थी, संत शरण यादव, दिलीप मिश्रा, अनुराग शुक्ला अधिवक्ता रहे। आभार ज्ञापन राम लखन शुक्ला ने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांधी ने सौहार्द बनाए रखने की कही थी बात : पाटिल

    बाराबंकी : कर्नाटक सरकार में उपसभापति रहे बीआर पाटिल का रविवार को नगर के गांधी भवन में स्वागत किया गया। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया।

    पाटिल ने कहा कि गांधी ने सौहार्द बनाए रखने की भी बात कही थी, लेकिन आज देश में अमीरों के हाथ में सत्ता और संपत्ति को सौंपने की साजिश रची जा रही है। साजिश करने वाले लोग कुछ समय बाद लोकतंत्र को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह पहला मौका था जब किसानों का देशव्यापी आंदोलन चला। इस देश की राजनीति को बदलने में किसान आंदोलन की बड़ी भूमिका रहेगी। गांधी भवन के बाद पाटिल ने देवा स्थित हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर पहुंचकर जियारत की और मुल्क में अमन, चैन और प्रेम की दुआ मांगी। इस मौके पर आल इंडिया वारसी समाज के अध्यक्ष वासिक रफीक वारसी, शोएब नकवी, वीर भूषण यादव, निसार आलम, अशोक जायसवाल, पाटेश्वरी प्रसाद व राजेश यादव सहित मौजूद रहे।