Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics : 'भाजपा से सावधान रहिए, अगर इस बार इनकी सरकार आ गई तो पुलिस वाले'...बांदा में गरजे अखिलेश यादव

    अखिलेश ने मंच से कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड की जनता को लूटने का काम किया है। अब जनता भाजपा को रोकने का कार्य करेगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने यहां 60लाख लोगों के भविष्य को अंधकार में डाल दिया है। अखिलेश ने कहा कि अब अगर भाजपा की सरकार आ गई तो अभी तो फौज की नौकरी 4 साल की हुई है।

    By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Thu, 16 May 2024 02:12 PM (IST)
    Hero Image
    UP Politics : 'भाजपा से सावधान रहिए, अगर इस बार इनकी सरकार आ गई तो पुलिस वाले'

    बांदा, जागरण संवाददाता। बांदा के अतर्रा में अखिलेश यादव ने चुनावी सभा में लोगों को संबोधित किया। धूप के बावजूद काफी संख्या में लोग अखिलेश को सुनने पहुंचे। अखिलेश ने भीड़ से गदगद होते हुए कहा कि यह भीड़ बता रही है कि बुंदेलखंड से इतिहास बदलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार बुंदेलखंड ने मन बना लिया है कि कोई भी सीट भाजपा को जीतने नहीं देगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने 10 साल में केवल लूटने का काम किया : अखिलेश

    अखिलेश ने मंच से कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड की जनता को लूटने का काम किया है। अब जनता भाजपा को रोकने का कार्य करेगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने यहां 60लाख लोगों के भविष्य को अंधकार में डाल दिया है।

    अखिलेश ने कहा कि अब अगर भाजपा की सरकार आ गई तो अभी तो फौज की नौकरी 4 साल की हुई है। पुलिस की तीन साल की नौकरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल हवाई अड्डे समेत अन्य जगह बेचने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा से सावधान रहिए।

    भाजपा सरकार में बढ़ी महंगाई : अखिलेश

    अखिलेश ने कहा भाजपा ने जरूरत का सामान महंगा कर दिया है। खाद की बोरी चोरी करना भाजपा वालों ने पारले जी बिस्कुट से सीखा है। आप सभी को सावधान कर रहा हूं। भाजपा महंगाई बढ़ा रही है। दस साल में मोटरसाइकिल की कीमत दोगुनी कर दी है। बुखार की गोली पैरासिटामोल भी दोगुनी हो गई है। एक वोट से दो सरकारें जाएंगी।

    उन्होंने कहा कि भाजपा ने वैक्सीन में घोटाला किया है। भाजपा ने अधिकारी,कर्मचारी सभी को जबरन वैक्सीन लगवाया है। अब वैक्सीन कंपनी कह रही है कि हम वापस ले लेंगे। क्या शरीर से निकाली जा सकती है। भाजपा अब संविधान बदलना चाहती है। इन भाजपा वालों ने जो वादा किया है क्या पूरा किया?