टीका, पानी व पोषण की सारिथी बनी समूह की महिलाएं
जागरण संवाददाता बांदा कोरोना महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान जल
जागरण संवाददाता, बांदा : कोरोना महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान, जल संरक्षण के साथ ही कुपोषण मिटाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं लोगों को जागरूक कर रही हैं। इस मिशन में करीब 33सौ महिलाएं लगी हुई हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिला समूह रोजगार व स्वावलंबन के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी निभा रहीं हैं। कोरोना महामारी में मास्क व पीपीई किट बनाने के अलावा टीकाकरण की बारी आयी तो इसमें भी महिलाओं को लगाया गया। टीकाकरण की जागरुकता के लिए करीब 16सौ महिलाएं लगी हुई हैं। जो गांवों में जाकर लोगों को महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण के लाभ बताकर प्रेरित करती हैं। वहीं शुद्ध पेयजल व जल संरक्षणके लिए चलाए जा रहे जल जीवन मिशन में लगभग 13सौ महिलाएं काम कर रही हैं। जिला मिशन प्रबंधक प्रवीण कुमार पंचमी का कहना है कि जल जीवन मिशन में लगी महिलाएं लोगों को स्वच्छ पेयजल व पानी को कैसे बचाया जाए इसके लिए काम कर रही हैं। वहीं कुपोषण भी एक प्रमुख समस्या है। जिले में पोषण मिशन चलाया जा रहा है। इसमें चार सैकड़ा से अधिक महिलाएं काम कर रही हैं।
भगवान शिव व नागदेवता की हुई पूजा
जागरण संवाददाता, बांदा : नाग पंचमी के मौके पर घर-घर में नाग देवता की पूजा की गई। शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। लोगों ने रुद्राभिषेक के साथ भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
नाग पंचमी के दिन शुक्रवार को सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। जल, दूध व गंगाजल से अभिषेक के बाद बिल्व पत्र, फल-फूल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने घरों के बाहर नाग देवता की आकृति बनाकर पूजन किया। मंदिरों में भी नाग देवता का पूजन हुआ। शाम को घरों में महिलाओं ने दोना मिट्टी के बर्तनों में नाग देवता के लिए दूध रखा। बहुत से लोगों ने घरों में पकवान बनाए। शहर के बामदेवेश्वर मंदिर में सुबह से भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। जयकारों की गूंज के साथ लोगों ने गुफा में विराजमान भगवान शिव का पूजन किया। पर्वत शिखर पर नाग देवता का पूजन कर माथा टेका। इसी तरह जिले के कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धा व हर्षाोल्लास के साथ नाग पंचमी का पर्व मनाया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।