Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पराली जलाने से रोकेगी एडीएम की अध्यक्षता में गठित टीम

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 31 Aug 2021 05:05 PM (IST)

    जागरण संवाददाता बांदा जनपद में पराली जलाने से रोकने के लिए एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी ग

    Hero Image
    पराली जलाने से रोकेगी एडीएम की अध्यक्षता में गठित टीम

    जागरण संवाददाता, बांदा : जनपद में पराली जलाने से रोकने के लिए एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। साथ ही सभी न्याय पंचायतों में कृषि विभाग के अधिकारियों ने गोष्ठियों का आयोजन किया। किसानों को पराली से होने वाले नुकसान और कार्रवाई के बारे में बताया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि पराली प्रबंधन के लिए जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जिले की सभी 71 न्याय पंचायतों में गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लाक व जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने किसानों को जागरूक किया। कहा कि पराली जलाने से प्रदूषण फैलने के साथ मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। मिट्टी की भौतिक, रासायनिक व जैविक दशा खराब होने के कारण कम उत्पादन होता है। इससे पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो जाती है। इस दौरान गोशाला में पराली प्रबंधन के लिए उन्नतशील कृषि यंत्रों के प्रयोग, पराली को सड़ाकर जैविक खाद बनाने, वेस्ट डिकंपोजर के प्रयोग व पराली जलाने पर होने वाली विधिक कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उप निदेशक ने किसानों से कहा कि वह पराली न जलाकर उसका समुचित प्रबंधन करें। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने पराली जलाने से रोकने के लिए एडीएम संतोष बहादुर सिंह की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है। तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में कमेटी निगाह रखेगी। ग्राम पंचायत स्तर पर लेखपाल व ग्राम प्रधानों के भी दायित्व निर्धारित किए गए हैं।