यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शुल्क वृद्धि के विरोध में खून से लिखा पत्र
ह सत्यम सिन्हा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने खून से राज्यपाल को पत्र लिखा। पत्र में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा की गई ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बांदा : बुंदेलखंड छात्र संघर्ष संघ के प्रमुख लव सिन्हा की पहल पर शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्रों ने राज्यपाल को खून से लिखा पत्र भेजा।
बुंदेलखंड छात्र संघर्ष संघ के पदाधिकारी छात्र नेता अभय प्रताप सिंह, सत्यम सिन्हा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने खून से राज्यपाल को पत्र लिखा। पत्र में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा की गई शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की गई है। जिलाधिकारी से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ाई गई फीस का फैसला वापस करने, परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में हॉस्टल कीं तीन महीने की फीस माफ करने की मांग की गई। सुशील द्विवेदी, आनंद निषाद, प्रशांत गुप्ता, अनमोल यादव, रवि, अनमोल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
