Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिता ने मां को पीटा तो 11 साल की बेटी ने कुएं में कूदकर दे दी जान, घटना के दिन ही अस्पताल से घर आई थी बिटिया

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 03:46 PM (IST)

    बांदा के मवई बुर्जुग गांव में 11 वर्षीय अंजना ने पारिवारिक विवाद के चलते कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मां ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया ...और पढ़ें

    Hero Image
    बेटी के कुएं में कूदकर खुदकुशी करने से बेहाल उसकी मां चंपा को समझाती महिलाएं। वीडियो ग्रैब

    जागरण संवाददाता, बांदा। माता-पिता के बीच हो रहे विवाद को लेकर उनकी 11 वर्षीय बालिका ने कुएं में कूदकर जान दे दी। मां ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन के कहने पर पति उसे पीट रहे थे। जिसको देखकर बेटी ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने ढाई घंटे के रेस्क्यू के बाद शव को कांटा डालकर दमकल कर्मियों की मदद से बाहर निकाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मवई बुर्जुग गांव निवासी जीत कुमार की दस वर्षीय बेटी अंजना उर्फ अंजलि ने गुरुवार सुबह दस बजे धर से 100 मीटर दूर स्थित कुएं में छलांग लगा दी। उसे कूदते देखकर पारिवारिक बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन इस बीच वह पानी में समा गई।

    उधर बालिका के नाराज होकर घर से निकलने पर स्वजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। मां चंपा ने बताया कि वह चार दिनों से बीमार थी। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। घटना के दिन ही वह छुट्टी कराकर घर लाए थे। कुएं में कूदने की बात कह रही थी। पूजन का नरियल भी फोड़ा था।

    आरोप लगाया कि इसी बीच उसका पति उसे ससुरालीजन के कहने पर पीटने लगे थे। जिसको देखकर बेटी नाराज होकर बाहर चली गई थी। उसने यह कदम उठाया है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि बालिका खेलते समय कुएं में गिरी है। शव को बाहर निकाला गया है।

    रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मिले दो शव

    बांदा : अलग-अलग जगह रेलवे स्टेशन क्षेत्र में दो अज्ञात शव मिले। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। दोनों की मौत को लेकर राहगीर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि उनकी अभी पहचान नहीं हो पायी है। कुछ लोगों का मानना है कि नशा करने के साथ गर्मी की वजह से उन्होंने दम तोड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।