Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बांदा में विकास कार्यों को दी जाएगी गति', रानी दुर्गावति की प्रतिमा का अनावरण करते हुए बोले सीएम योगी

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 01:26 PM (IST)

    Banda News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में विकास कार्यों को गति देने का वादा किया है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया और भाजपा नेताओं से जनता के हित में अधिक से अधिक विकास कार्य कराने को कहा। उन्होंने तेलांगना के भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की मां को उनके पैतृक गांव महुआ में श्रद्धांजलि दी।

    Hero Image
    'बांदा में विकास कार्यों को दी जाएगी गति', रानी दुर्गावति की प्रतिमा का अनावरण करते हुए बोले सीएम योगी

    जागरण संवाददाता, बांदा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज में रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। भाजपा नेताओं से बोले की बांदा में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। बहुत जल्द दोबारा जनपद आएंगे। कई योजनाओं व प्रतिमाओं का लोकार्पण करेंगे। जनप्रतिनिधियों से बोले की जनता के हित में अधिक से अधिक विकास कार्य किए जाएं। तेलांगना के भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की मां को उनके पैतृक गांव महुआ में श्रद्धांजलि दी। पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री अपने जारी किए गए प्रोटोकाल से करीब 15 मिनट पहले 10:45 बजे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज हेलीपैड पहुंचे। जहां उन्होंने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह आदि भाजपा नेताओं से चलते चलते बात की।

    कहा कि जनता की हित में अधिक से अधिक कार्य कराएं। जहां दिक्कत आए वह उनसे आकर मिलें। बाद में उन्होंने मेडिकल कालेज के गेट पर लगी रानी दुर्गावती की प्रतिमा का बटन दबाकर अनावरण किया। वहां से वह बाई कार तेलांगना के संगठन महामंत्री की मां के तेरहवीं कार्यक्रम स्थल महुआ गांव पहुंचे। जहां उन्होंने संगठन महामंत्री की मां के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

    संगठन महामंत्री के साथ कुछ देर बैठने के बाद वह वापस कार से 11:43 पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां से वह हेलीकॉप्टर से चित्रकूट के लिए रवाना हुए। उनके यहां आने के दौरान अफसरों का काफिला उनके साथ चलता रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही है।