यूपी में पुलिस व सपाईयों में नोकझोंक, बैरियर तोड़ मतगणना स्थल तक जाने की कोशिश; किया गया लाठीचार्ज
उत्तर प्रदेश के बांदा लोकसभा सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के जीतने की खुशी में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कालूकुआं बैरियर के अंदर घुस गए। बैरियर पर खड़े पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं मानें। अंदर घुसने का मामला तुरंत बैरियर पर खड़े पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों को दी। करीब 200 मीटर अंदर जाने पर दोबारा वहां पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने रोक लिया।

जागरण संवाददाता, बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा लोकसभा सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के जीतने की खुशी में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कालूकुआं बैरियर के अंदर घुस गए। बैरियर पर खड़े पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं मानें। अंदर घुसने का मामला तुरंत बैरियर पर खड़े पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों को दी।
करीब 200 मीटर अंदर जाने पर दोबारा वहां पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने रोक लिया। लेकिन कुछ कार्यकर्ता उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे। इससे नोक-झोक व धक्का मुक्की होने लगी। जिस पर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। अराजकता कर रहे कार्यकर्ताओं को खदेड़ने पर कुछ लोगों को चोटें आ गईं।
सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह और विधायक बबेरू विशभंर यादव भी वहां मौजूद थे। उनके सामने अधिकारियों के कहने पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। जिसमें पूर्व प्रधान कनवारा महेंद्र यादव समेत दर्ज भर लोगों को चोटें आई हैं। जबकि सीओ सिटी राजबीर सिंह ने बताया कि नोक-झोक व धक्का मुक्की हुई है। लाठी चार्ज नहीं हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।