Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना में नहाते समय भाई-बहन की डूबकर मौत

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 04 Jun 2021 06:19 PM (IST)

    संवाद सूत्र खप्टिहा बांदा मौसी की शादी के दिन भाई-बहन की नहाते समय यमुना नदी में डूबकर

    Hero Image
    यमुना में नहाते समय भाई-बहन की डूबकर मौत

    संवाद सूत्र, खप्टिहा बांदा : मौसी की शादी के दिन भाई-बहन की नहाते समय यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना को लेकर शादी वाले घर में शहनाई की जगह मातम की स्थिति बन गई। स्वजन दोनों के शव देखकर बेहाल हैं। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की कार्रवाई पूरी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल दहला देने वाली घटना पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ौली कला की है। वहां जसपुरा कस्बे नांदा देव निवासी शिवमंगल की 15 वर्षीय पुत्री रचना व उसका 12 वर्षीय भाई मातादीन अपनी मौसी रीना की शादी में शामिल होने गुरुवार को स्वजन के साथ नाना भुल्ली निषाद के घर गए थे। शुक्रवार रात पड़ोहरा गांव से बरात आनी थी। इससे घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। दोपहर में दोनों भाई-बहन रिश्तेदारी की सात वर्षीय बच्ची कामिनी के साथ यमुना नदी नहाने गए थे। जहां दोनों भाई-बहन गहरे पानी में जाने से डूब गए। बच्ची कामिनी ने दोनों को डूबते देखकर पानी से बाहर आकर रोना शुरू कर दिया। इससे ललौली गांव से बाइक पर मड़ौली लौट रहे युवक सूरज ने रुककर बच्ची से रोने की वजह पूछी। घटना की जानकारी होने पर उसने एक अन्य बाइक सवार की मदद से दोनों भाई-बहनों को किसी तरह मशक्कत के बाद बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की सांसे थम चुकी थीं। स्वजन पुष्टि के लिए दोनों को पहले गांव के एक चिकित्सक के पास ले गए। बाद में बालक मातादीन को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने देखकर उसे भी मृत घोषित कर दिया। पैलानी थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पंचनामा कराया गया है। मृतकों के पिता ने नहाते समय डूबकर मौत होने की तहरीर दी है।

    comedy show banner
    comedy show banner