बांदा में दो अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरियों ने आत्महत्या की। एक घटना में किशोरी का शव प्रेमी के घर में मिला जिसके पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। दूसरी घटना में छात्रा ने घरेलू कामकाज को लेकर डांटे जाने पर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
जागरण टीम बांदा। प्रेमी के घर के अंदर प्रेमिका का शव फंदे से लटका मिला। दिवंगत किशोरी के पिता ने नाली की रंजिश के चलते प्रेमी व उसके स्वजन पर हत्या करके शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। फॉरेसिक टीम से साक्ष्य संकलित कराए गए। एक अन्य जगह दूसरी किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी का शव बुधवार को घर से 200 मीटर की दूरी पर प्रेमी के घर के अंदर दुपट्टा और रस्सी के फंदे में पंखे के हुक से लटका मिला। प्रेमी के स्वजन ने पड़ोसियों को मामले की सूचना दी। इससे दिवंगत किशोरी के स्वजन व पुलिस को जानकारी हुई।
किशोरी के पिता ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसके बाबा का पड़ोसी से नाली के पानी निकासी को लेकर विवाद हो गया था। इस पर प्रेमी का चाचा भी वहां पर आ गया था। चाचा ने किशोरी के बाबा से विवाद किया था। जान से मारने की धमकी दी थी। उनके साथ मारपीट भी की थी। घर से उठा ले जाकर आरोपितों ने गला घोटकर हत्या की है।
उधर, ग्रामीणों में चर्चा है कि एक साल से प्रेम-प्रसंग दोनों के बीच चल रहा था। स्वजन ने एक बार इस बात का उलाहना भी दिया था। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग के चलते घटना हुई मामले की जांच की जा रही है। एक अन्य घटना इसी क्षेत्र के महुआ गांव में हुई। 16 वर्षीय छात्रा ने घर के आंगन में लगे बांस पर साड़ी से फंदा लगाकर जान दी। घरेलू कामकाज को लेकर डांटने से उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।