Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Banda News: कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ किया था दुष्कर्म, दोनों आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

    By vimal pandey Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Sun, 03 Aug 2025 01:58 PM (IST)

    कानपुर में कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने भागने की कोशिश की जिसके दौरान जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। फिलहाल दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

    Hero Image
    बांदा में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, बांदा। शनिवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा के साथ सीएनजी रिक्शा चालक व एक अन्य युवक ने सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया था। देर रात पीड़िता के पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना के 12 घंटे बाद ही रविवार को सुबह एसओजी और कोतवाली पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है। घटना के आरोपितों ने पुलिस को देख कर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया तो जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपितों के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

    दबोचे गए आरोपितों में कोतवाली नगर के मवई गांव निवासी कल्लू उर्फ मनोज यादव और बबेरू कोतवाली के बबेरू कस्बा निवासी अनिल वर्मा शामिल है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूसों के साथ ही घटना में प्रयुक्त सीएनजी रिक्शा बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।