विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banda News: त्योहारों में बनाएं शांति और सौहार्द, एएसपी ने बिलगांव चौकी में लगाई चौपाल

Published: Sat, 20 Sep 2025 05:19 PM (IST)

बांदा पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। ...और पढ़ें

त्योहारों में बनाएं शांति और सौहार्द , एएसपी ने बिलगांव चौकी में लगाई चौपाल
त्योहारों में बनाएं शांति और सौहार्द , एएसपी ने बिलगांव चौकी में लगाई चौपाल

HighLights

  1. अफवाहों से दूर रहने और पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील
  2. पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने की दिशा में उठाया कदम

जागरण संवाददाता, बांदा। बिलगांव चौकी परिसर में एएसपी ने क्षेत्रीय नागरिकों के साथ चौपाल लगाकर जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि इंटरनेट मीडिया या अन्य माध्यमों पर फैल रही किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और ऐसी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को जानकारी दें।

शुक्रवार को आयोजित चौपाल में एएसपी शिवराज ने लोगों को समझाते हुए कहा कि त्योहार के समय कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आम नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वह अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन इसमें जनता की भागीदारी भी आवश्यक है। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों और गणमान्य लोगों से बातचीत करते हुए शिवराज ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता और चौकसी के साथ त्योहार पर कानून-व्यवस्था संभालेगा।

उन्होंने लोगों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की सलाह दी और कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस अवसर पर चौकी क्षेत्र के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने एएसपी की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इस तरह की चौपालों से न केवल पुलिस-जनता के बीच संवाद बढ़ता है, बल्कि विश्वास भी मजबूत होता है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलेभर में पुलिसकर्मी सक्रिय रहेंगे और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं।

धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागिरकों से संवाद कर लिए सुझाव

अतर्रा थाना में एसडीएम राहुल द्विवेदी व सीओ प्रवीण कुमार यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। नवरात्र, दशहरा, दीपावली व भाई दूज जैसे आगामी त्योहारों को सकुशल कराने के लिए धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर सुझाव लिए गए। अधिकारियों ने अफवाहों से दूर रहने, आपसी भाईचारे बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।