UP News: पति-पत्नी में आए दिन होता था विवाद, शादी के ढाई महीने बाद ही युवक ने दे दी जान
Banda News | UP News | बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बिनवट गांव में एक युवक ने शादी के ढाई महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार पत्नी से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। मृतक विनोद सिंह किसानी करता था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जागरण संवाददाता, बांदा। शादी के ढाई माह बाद युवक ने साफी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। स्वजन व पड़ोसियों ने बताया कि आपसी बातों को लेकर पत्नी से विवाद होने पर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बबेरू कोतवाली के ग्राम बिनवट निवासी शिव कुमार के 26 वर्षीय पुत्र विनोद सिंह ने शनिवार रात घर के अंदर कमरे में फंदा लगा लिया। रविवार सुबह स्वजन सोकर उठे तो शव छप्पर की धन्नी से लटका मिला। स्वजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसमें पुलिस ने घटनास्थल देखा।
दिवंगत हुए युवक के चाचा बाबू सिंह व अन्य पड़ोसियों ने बताया कि उसकी मई माह में शादी हुई थी। उसे घर में अन्य किसी तरह की दिक्कत परेशानी नहीं थी। आपसी पत्नी -पत्नी के बीच हुई कहासुनी में उसने यह कदम उठाया है। वह अपनी करीब 25 बीघा जमीन में किसानी करता था। घटना से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।