विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांदा में दीपावली की तैयारी के बीच हादसा, मिट्टी का टीला ढहने दो मासूम सगी बहनें दबीं, एक की मौत दूसरी घायल

Published: Wed, 14 Oct 2026 09:48 PM (IST)

बांदा के अमलोर गांव में घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय टीला ढह गया। इस हादसे में एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मिट्टी खोदते समय टीला ढहा, एक बच्ची की मौत

  2. मृतका की बहन गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

  3. दशहरे-दीपावली की तैयारी में हुआ यह हादसा

संवाद सहयोगी, पैलानी(बांदा)। दशहरा व दीपावली पर्व नजदीक होने से घर से 200 मीटर दूर गांव बाहर कगार से मिट्टी खोदने गईं चार बच्चियों के ऊपर टीला ढह गया। जिसमें एक बच्ची की दबकर मौत हो गई। उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दो अन्य को मामूली चोटें आईं।

गंभीर घायल बच्ची को एंबुलेंस से सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया गया। पास रखीं देवी प्रतिमा के पंडाल के में उपस्थित ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया। इसमें पौन घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची का शव निकाला गया। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इससे पुलिस ने रात में घटनास्थल की जांच की।

पैलानी थाना के ग्राम अमलोर में बुधवार शाम शिवशंकर की आठ वर्षीय पुत्री प्रांशी अपनी सगी बहन 12 वर्षीय प्रिया व पड़ोस की दो अन्य बच्चियों के साथ घर की लिपाई पुताई के लिए गांव बाहर कगार से मिट्टी खोदने गई थीं। जहां मिट्टी खोदते समय एक बड़ा टीला बच्चियों के ऊपर ढह गया।

इसमें तीन बच्चियां बाहर की ओर होने से किसी तरह बाहर निकल आईं। लेकिन प्रांशी की दबकर मौत हो गई। उसके मलबे में दबी होने की आशंका पर एकजुट ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। जिसमें मशक्कत के बाद दिवंगत हुई प्रांशी के शव को बाहर निकला गया।

स्वजन ने बताया कि प्रांशी दो बहनों में छोटी थी। उनके कोई भाई नहीं है। पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं। उनको फोन से घटना की सूचना दी गईं है। मां सुमन का रो-रो कर बुरा हाल है।

पैलानी थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि शव निकालने के काफी देर बाद स्वजन ने उन्हें रात में सूचना दी है। इसमें एक बच्ची के दम तोड़ना सामने आया है। शेष अन्य बच्चियां बच गई हैं।

यह भी पढ़ें- कानपुर में SDM की कुर्सी पर बैठी किसान की बेटी जानवी, एक दिन के लिए संभाली नर्वल तहसील की जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- कानपुर के पनकी में नकली सीमेंट फैक्ट्री में छापा, एसीसी-अंबुजा की करीब 1000 बोरियां बरामद; मुंशी हिरासत में