विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर के पनकी में नकली सीमेंट फैक्ट्री में छापा, एसीसी-अंबुजा की करीब 1000 बोरियां बरामद; मुंशी हिरासत में

Published: Wed, 14 Oct 2026 04:06 PM (IST)

कानपुर के पनकी में एक नकली सीमेंट फैक्ट्री पर छापा मारा गया, जहां अदानी ग्रुप की शिकायत पर एसीसी और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर के पनकी में नकली सीमेंट फैक्ट्री पर छापा

  2. एसीसी और अंबुजा की 1000 नकली बोरियां बरामद

  3. पुलिस ने फैक्ट्री मुंशी को हिरासत में लिया

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर (कानपुर)। पनकी के इस्पात नगर में नकली सीमेंट फैक्ट्री में छापा मारा कर पुलिस ने करीब एक हजार बोरी नकली सीमेंट बरामद की है।नामी सीमेंट कंपनी की सूचना पर ये कार्रवाई की गई है।फिलहाल जांच जारी है।

अदानी ग्रुप के कानपुर ब्रांच के सीनियर मैनेजर सेल्स मुमताजुल हक ने बताया कि करीब एक माह पूर्व उनकी बिजनेस टीम ने पनकी में उनके ब्रांड की नकली सीमेंट बनाकर बेचने की जानकारी दी थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी प्राइवेट टीम से जांच कराई।

जांच में मामला सही पाया गया। जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से शिकायत की। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर उनकी टीम ने पनकी पुलिस के साथ संयुक्त रूप से इस्पात नगर के एफ 18 स्थित फैक्ट्री में छापा मारा।

छापे की सूचना पर अफरा तफरी मच गई। मौके से पुलिस को अदानी ग्रुप की एसीसी और अंबुजा सीमेंट की करीब 1000 बोरियां बरामद हुई है। जबकि 400 खाली बोरियां मिली है।इसके अलावा अन्य नामी कंपनियों की सीमेंट भी बरामद हुई है।

गोदाम में दो वाहन खड़े मिले जिनमें बोरियां भरी थी। पुलिस ने गोदाम से मुंशी राहुल को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। मुमताजुल हक ने बताया कि प्रथम दृष्टया एक्सपायरी सीमेंट खरीदने के बाद ब्रांडेड सीमेंट की बोरियो में भर कर बेचने की बात सामने आई है।

एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि अदानी ग्रुप की सूचना पर छापेमारी की गई है। जांच कराई जा रही है। मुंशी से पूछताछ की बाद ही स्थितियां स्पष्ट हो सकेगी। अभी मालिक का नाम सामने नहीं आया है।