Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Lok Sabha Election: अतर्रा की जनसभा में अखिलेश ने भाजपा पर किया पलटवार, बोले- तमंचे की बात करने वालों ने क्या लगाया बिजली कारखाना

    Updated: Thu, 16 May 2024 03:44 PM (IST)

    अखिलेश बांदा में अतर्रा की चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की जनता के साथ भाजपा ने लूटने का काम किया है। जिस तरह समुद्र मंथन हुआ था वैसे यह चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। भाजपा ने किसानों से दोगुणा आय का वायदा किया। लेकिन डीजल बीज आदि की महंगाई बढ़ाई है। इतना ही नही खाद की बोरी से भी चोरी कर ली है।

    Hero Image
    अखिलेश बांदा में अतर्रा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। एक्‍स सोशल मीडिया

     जागरण संवाददाता, बांदा। UP Lok Sabha Election सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा ने प्रदेश की नहरों से पानी भेजकर सिंचाई व्यवस्था मुफ्त की थी, भाजपा वाले बोर्ड लगा बिल वसूल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री तमंचे की बात करते हैं, लेकिन बिजली का कारखाना नही लगाया,बल्कि मीटर लगा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखिलेश बांदा में अतर्रा की चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की जनता के साथ भाजपा ने लूटने का काम किया है। जिस तरह कभी समुद्र मंथन हुआ था वैसे यह चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। भाजपा ने किसानों से दोगुणा आय का वायदा किया था। लेकिन डीजल, बीज आदि की महंगाई बढ़ाई है।

    इतना ही नहीं खाद की बोरी से भी चोरी कर ली है। किसानों को जबरदस्ती नैनो खरीदवा रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों व नौजवानों के साथ धोखा कर रही है। रोजगार दे नही रहे है। परीक्षा होने पर रद्द कर देती है। युवाओं की तैयारी बर्बाद हो रही है। पुलिस की भर्ती का सरकार ने भरोसा दिलाया था कि पेपर लीक नही होगा। लेकिन पेपर लीक हो गया। यह पेपर लीक नही हुआ सरकार ने पेपर लीक कराया है। क्योंकि इन्हें नौकरी देनी पड़ेगी और नौकरी में आरक्षण देना पड़ेगा।

    इसे भी पढ़ें- किसान के दो बीघा खेत की मिट्टी चुरा ले गए खनन माफिया, शिकायत करने पर पुलिस को भी नहीं हुआ यकीन

    युवाओं को केंद्रित करते हुए कहा कि फौज में अग्निवीर नौकरी भी आधी अधूरी तैयारी की। 20 25 साल फौज में सेवा देने के बाद सम्मान मिलता है। लेकिन अग्निवीर को कोई सम्मान नही होगा। फौज में सम्मान का फैसला नेता जी ने लिया था। युवाओं व फौजियों का कहना है कि 4 जून के बाद सरकार बदलने जा रही है। उसके बाद अग्निवीर समाप्त हो जाएगी।

    कहा कि भाजपा केवल हवाई अड्डे समेत अन्य जगह बेचने का कार्य कर रही है। भाजपा से सावधान रहिए।मंहगाई बढ़ रही है। डीजल समेत अन्य जरूरत का सामान महंगा हुआ है। खाद की बोरी चोरी करना भाजपा वालों ने पारले जी बिस्कुट से सीखा है।

    इसे भी पढ़ें- रघुराज प्रताप उर्फ राजा भइया के रुख से मुश्‍किल में भाजपा, इन सीटों पर फंस सकता है पेंच

    कहा कि प्रधानमंत्री ने 2022 में कहा था कि हम सरकार बनते ही 15 दिनों में जानवरों की समस्या का अंत कर देंगे। दो साल हो गया करोड़ों सरकार खा गई,लेकिन अन्ना पशुओं की समस्या का समाधान नही किया आए दिन दुर्घटना में लोग घायल होते हैं।

     पूरा बुंदेलखंड आजादी के बाद भी प्यासा है। घर घर नल योजना में जितना पैसा आया है ईमानदारी से आया लग गया होता तो खेतो ने पानी पहुंच जाता लेकिन पैसा खा गए। भाजपा कहती थी दूसरे दल के लोग खनन माफिया हैं। लेकिन आज भाजपा सबसे बड़ी खनन माफिया पार्टी है।

    कहा कि कांग्रेस व हमने तय किया है कि राशन की गुणवत्ता सही करते हुए मात्रा भी बढ़ाएंगे। आटा के साथ डाटा भी फ्री देंगे। भाजपा कह रही थी बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बनेगा कहीं बना हो तो बताइए सब जुमलेबाजी है। कहा कि इस इंजन ने बुंदेलखंड को क्या दिया।