Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंधी संग हल्की बारिश से मौसम सुहाना, गन्ने की फसल को लाभ

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 23 May 2022 10:51 PM (IST)

    दोपहर बाद धूल भरी आंधी से गुल हो गई बिजली आम टूटने से किसान चितित।

    Hero Image
    आंधी संग हल्की बारिश से मौसम सुहाना, गन्ने की फसल को लाभ

    जागरण टीम, बलरामपुर : जिले में गर्मी के सितम से परेशान लोगों को मौसम ने दो दिन से राहत दी है। सोमवार को सुबह तो धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ले ली। करीब दो बजे धूल भरी आंधी के साथ बदली छा गई। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। इस बीच शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। मौसम ठंडा होने से लोगों को उमस से निजात मिली। हवाएं चलने से आम के फल टूटकर गिर गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -जिले में दो दिन से हो रहे मौसम परिवर्तन ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई है। शनिवार की रात करीब एक बजे आई तेज आंधी में अंत्येष्टि स्थल का टिन शेड व महदेइया बाजार में कच्चा मकान ढह गया था। रविवार को दोपहर आंधी आई, लेकिन कोई क्षति नहीं हुई। आंधी व बारिश के कारण जिला मुख्यालय समेत तहसील क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। उतरौला में सुबह 11 बजे से गुल हुई बिजली शाम छह बजे तक बहाल नहीं हो पाई। बिजली न होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    आम को हुआ नुकसान :

    -गैंड़ासबुजुर्ग के किसान शिवंबर प्रसाद मिश्र का कहना है कि दो दिन हुई हल्की बारिश से गन्ना व सब्जी की फसलों को फायदा मिला है। कच्चा आम टूटकर गिर गए हैं, इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    नहीं बंद हुए निजी स्कूल :

    भले ही दो दिनों से मौसम ठंडा होने पर लोगों को राहत मिल गई हो, लेकिन अधिकांश निजी स्कूलों में अब तक ग्रीष्मावकाश घोषित नहीं हुआ है। परिषदीय स्कूलों में 19 मई से ग्रीष्मावकाश चल रहा है। अधिकांश निजी स्कूलों में भी 20 मई के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई है। फिर भी कई विद्यालयों में अब भी नन्हे-मुन्नों को छुट्टी नहीं मिल सकी है। ऐसे में दोपहर में स्कूल बंद होने पर बच्चों को कड़ी धूप में झुलसना पड़ता है। हालांकि दो दिन से मौसम बदलने से राहत मिल गई है।